बिज़नेस

मई 23, 2025 11:39 पूर्वाह्न

views 19

शेयर बाजार: आज तेजी के साथ खुले सेंसेक्‍स और निफ्टी

घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्‍स और निफ्टी आज तेजी के साथ खुले। शुरूआती कारोबार में उपभोक्‍ता सामान, आई टी और ऑटो सेक्‍टर के शेयरों की खरीदारी हुई। सुबह के कारोबार में सेंसेक्‍स 541 अंकों की वृद्धि के साथ 81 हजार 493 पर था जबकि निफ्टी 175 अंक की बढ़त के साथ 24 हजार 785 पर रहा।

मई 23, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 18

वैश्विक एजेंसी फिच रेटिंग्स का अनुमान – अगले पांच वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने की संभावना

 ने अगले पांच वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का संशोधित अनुमान व्यक्त किया है। एजेंसी के अनुसार, सकल रोजगार में वृद्धि के कारण भारत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर शून्य दशमलव दो प्रतिशत अधिक रहने की संभावना है।       दूसरी तरफ, एजेंसी ने चीन के विकास अनुम...

मई 22, 2025 12:43 अपराह्न

views 20

सेंसेक्‍स और निफ्टी में दर्ज हुई गिरावट

घरेलू शेयर बाजार सूचकांक, सेंसेक्‍स और निफ्टी, आज सुबह के कारोबार में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ दबाव में थे। वैश्विक संकेतों में कमजोरी के कारण इसमें अधिकांश सेक्टरों में बिकवाली देखी गई।  सेन्सेक्स 822 अंक गिरकर 80 हजार 775 पर आ गया, जबकि निफ्टी 239 अंक गिरकर 24 हजार 574 पर था। 

मई 22, 2025 8:21 पूर्वाह्न

views 15

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा- दोनों देशों के संचार उद्योगों के बीच सहयोग और अधिक बढ़ने की काफी संभावनाएं

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा है कि दोनों देशों के संचार उद्योगों के बीच सहयोग और अधिक बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। कल मास्को में 'रणनीतिक संचार' पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में, भारत की संचार उद्योग की उपलब्धियों और हाल ही में वेव्स आयोजन की भी चर्चा की।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मई 20, 2025 5:47 अपराह्न

views 15

देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांको में आज एक प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई

    देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांको में आज एक प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई। ऑटो, एफएमसीजी और वित्‍त क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली के दबाव से आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 873 अंक यानि 1.06 प्रतिशत गिरकर 81,186 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 261 अंक यानि 1.05...

मई 20, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 25

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्‍लेस (जेम) विश्‍व का सबसे बड़ा और सुगम जनसाधारण ई-खरीद मंच सिद्ध हुआ: मिहिर कुमार

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्‍लेस-जेम विश्‍व का सबसे बड़ा और सुगम जनसाधारण ई-खरीद मंच साबित हुआ है। जेम के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार ने कल नई दिल्‍ली में आठवें जेम दिवस के अवसर पर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि जेम के मंच पर दस लाख से अधिक सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम स्‍तर के उद्यम, ए...

मई 19, 2025 5:18 अपराह्न

views 20

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज देखी गई थोड़ी गिरावट

देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में आज थोड़ी गिरावट देखी गई। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 271 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 82 हजार 59 पर बंद हुआ।     नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 74 अंक यानी 0.3 प्रतिशत गिरकर 24 हजार 945 पर आ गया। वैश्‍विक संकेतो के साथ-साथ आईटी क्षेत्र के शेयरों...

मई 17, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 48

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6 खरब 90 अरब 60 करोड़़ डॉलर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 4 अरब 55 करोड़ डॉलर बढ़कर 6 खरब 90 अरब 60 करोड़़  डॉलर पर पहुंच गया।  रिजर्व बैंक के जारी साप्ताहिक आकंड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह के दौरान, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 19 करोड़ 60 लाख डॉलर बढ़कर 5 खरब 81 अरब 30 करोड़ डॉलर से अधिक हो गईं। स्...

मई 16, 2025 8:55 अपराह्न

views 38

आरबीआई ने नियामक मानदंडों के उल्लंघन के लिए ड्यूश बैंक एजी और यस बैंक लिमिटेड पर जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामक मानदंडों के उल्लंघन के लिए दो प्रमुख बैंकों ड्यूश बैंक एजी और यस बैंक लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है।     ड्यूश बैंक एजी पर रिजर्व बैंक के निर्देशों का पालन न करने के लिए 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने बताया कि ड्यूश बैंक उधारकर्ताओं की क्रेडिट जानका...

मई 16, 2025 5:16 अपराह्न

views 15

मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 0.2 प्रतिशत के नुकसान से 200 अंक गिरकर 82,330 के स्‍तर पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टाक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 0.2 प्रतिशत की गिरावट से 42 अंक गिरकर 25,020 के स्‍तर पर बंद हुआ।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला