बिहार

मार्च 3, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 17

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी, कई स्थानों पर ठंडी हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी

  प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। इसके प्रभाव से कई स्थानों पर ठंडी हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी है। पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव के कारण पटना सहित अधिकांश स्थानों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान किशनगंज और वाल्मिकीनगर चौदह डिग्री सेल्सियस न्...

मार्च 3, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 20

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश में अब तक 27 लाख से अधिक लाभुकों के नाम जोड़े गये

  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश में अब तक सत्ताईख लाख से अधिक लाभुकों के नाम जोड़े गये हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में नवादा, पूर्णिया, समस्तीपुर, सारण, मधुबनी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में सबसे अधिक लाभुकों के नाम शामिल किये गये हैं। इधर, ग्...

मार्च 3, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 21

वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक आम बजट आज विधानमंडल में किया जाएगा पेश

  वित्तीय वर्ष दो हजार पच्चीस-छब्बीस का वार्षिक आम बजट आज विधानमंडल में पेश किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बिहार का बजट पेश करेंगे। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में कहा कि आने वाला बजट बिहार के तीव्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। वहीं, कल राज्यपाल के ...

मार्च 3, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 65

लखीसराय जिले के कजरा में देश की सबसे बड़ी बैट्री भंडारण सौर परियोजना जल्द होगी शुरू

  लखीसराय जिले के कजरा में देश की सबसे बड़ी बैट्री भंडारण सौर परियोजना की जल्द ही शुरूआत होगी। ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि कजरा में दो परियाजनाओं को मिलाकर तीन सौ एक मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि इससे रात के समय में निर्बाध बिजली आपूर्ति होने के साथ ही ऊर्जा ...

फ़रवरी 28, 2025 8:37 पूर्वाह्न

views 60

बिहार में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए रोटी बैंक नामक एक अनूठी पहल शुरू की गई

बिहार के सारन जिले में स्थित छपरा में व्‍यवसायियों, स्‍थानीय व्‍यापारियों और युवाओं के एक दल द्वारा स्‍वैच्छिक आधार पर रोटी बैंक नाम की एक अनोखी पहल चलाई जा रही है। रोटी बैंक गरीबों, दैनिक मजदूरों, पटरी पर रहने वालों और अल्‍पसुविधा वाले लोगों को तैयार भोजन उपलब्‍ध कराता है। वाराणसी में इसी नाम के सं...

फ़रवरी 27, 2025 1:16 अपराह्न

views 26

जमुई के नागी-नकटी पक्षी अभ्यारण्य में आज से दो दिवसीय कलरव पक्षी महोत्सव की शुरूआत

जमुई के नागी-नकटी पक्षी अभ्यारण्य में आज से दो दिवसीय कलरव पक्षी महोत्सव की शुरूआत हो रही है। इस महोत्सव में देश-विदेश के कई पक्षी विशेषज्ञ, वैज्ञानिक तथा जल और मृदा विशेषज्ञ शामिल होंगे।

फ़रवरी 27, 2025 1:16 अपराह्न

views 21

बिहार में सड़क हादसों और डूबने की घटनाओं में 17 लोगों की मौत

प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान सड़क हादसों और डूबने की घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गयी। डूबने की घटना में नौ जबकि सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की खबर है। पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गयी। वहीं, दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बच...

फ़रवरी 27, 2025 1:15 अपराह्न

views 14

आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ के दृष्टिकोण से 164 स्थलों को संवेदनशील माना

आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ के दृष्टिकोण से 164 स्थलों को संवेदनशील माना है। इन स्थलों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग को सौंपी गयी है। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 450 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। गौरतलब है कि बिहार में एक जून से बाढ़ अवधि की शुरुआत होती है। इसे देखते हुये संवेदनश...

फ़रवरी 27, 2025 1:14 अपराह्न

views 32

बिहार के 49 रेल गुमटी पर होगा नए आरओबी का निर्माण

प्रदेश के 49 रेल गुमटी पर नए रेलवे ऊपरी पुल, आरओबी का निर्माण होगा। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में रेलवे से इन आरओबी को बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया गया है।

फ़रवरी 27, 2025 1:13 अपराह्न

views 38

महागठबंधन में मजबूती के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी: डी राजा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने कहा है कि पार्टी महागठबंधन में मजबूती के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में श्री राजा ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ भाकपा और माकपा संयुक्त रूप से सभी जिला मुख्यालयों पर बीस मार्च को प्रदर्शन करेगी।