बिहार

अप्रैल 22, 2025 12:21 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग ने गर्मी में वृद्धि के मद्देनजर बिहार के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

  मौसम विभाग ने गर्मी में वृद्धि जारी रहने के मद्देनजर बिहार के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों में दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। राज्‍य के कई हिस्‍सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है।    डेहरी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, गया ...

अप्रैल 22, 2025 10:28 पूर्वाह्न

views 78

वायु सेना की सूर्य किरण टीम आज पटना में एयरोबैटिक एयर शो शुरू करेगी

वायु सेना की सूर्य किरण टीम आज पटना में एयरोबैटिक एयर शो शुरू करेगी। दो दिनों के इस कार्यक्रम में वायु सेना के सूर्य किरण विमान हैरतअंगेज करतब दिखायेंगी। यह एयर-शो पटना में सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक जे.पी. गंगा पथ पर आयोजित होगा। अठारह सौ सत्तावन की क्रांति के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्स...

अप्रैल 22, 2025 10:26 पूर्वाह्न

views 20

बिहार के विभिन्न विभागों में रिक्त 64,559 पदों पर शीघ्र होगी नियुक्ति

बिहार के विभिन्न विभागों में रिक्त 64,559 पदों पर शीघ्र नियुक्ति होगी। पटना में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्तुतिकरण के माध्यम से खाली पदों की जानकारी मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा को दी गई। इसमें बताया गया कि चौदह हजार नौ सौ अड़सठ पदों पर नियुक्ति के लिए संबंधित दस विभागों की ओर से अधियाचना विभि...

अप्रैल 22, 2025 10:25 पूर्वाह्न

views 36

बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण के बगहा से भोजपुर के पातर तक नये राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा

राज्य सरकार ने पश्चिम चंपारण के बगहा से भोजपुर के पातर तक नये राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसका नाम ‘नारायणी-गंगा कॉरिडोर’ दिया गया है। पथ निर्माण विभाग ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह इसकी संभाव्यता रिपोर्ट तैयार करे ताकि...

अप्रैल 22, 2025 10:24 पूर्वाह्न

views 38

बिहार: शिक्षा विभाग ने 357 निजी स्कूलों का यू-डायस कोड रद्द किया

शिक्षा विभाग ने राज्य के 357 निजी स्कूलों का यू-डायस कोड रद्द कर दिया है। इन स्कूलों ने विभाग के निर्देश के बाद भी यू-डायस पोर्टल पर अपने विद्यालय की जानकारी आंकड़ों में नहीं दी थी। जिन विद्यालयों का यू-डायस कोड रद्द किया गया है, उन्हें सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त थी।

अप्रैल 22, 2025 10:22 पूर्वाह्न

views 35

भीषण गर्मी की चपेट में पूरा बिहार

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकांश स्थानों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान गया, गोपालगंज, बक्सर और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में रोहतास का डेहरी बयालीस दशमलव चार डिग्री सेल्सियस अधिकत...

अप्रैल 22, 2025 10:21 पूर्वाह्न

views 83

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बक्सर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बक्सर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बक्सर में बीस अप्रैल को आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ कार्यक्रम में कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में उन पर यह कार्रवाई की गई है। प...

अप्रैल 22, 2025 10:20 पूर्वाह्न

views 22

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। उनका पिछले बीस दिनों से एम्स में इलाज चल रहा था। फिलहाल वे दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

अप्रैल 22, 2025 10:18 पूर्वाह्न

views 30

नालंदा खुला विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह आज

नालंदा खुला विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह आज पटना के बापू सभागार में होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां करेंगे। दीक्षांत समारोह में तिरेपन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे। इसमें बयालीस छात्राएं हैं।

अप्रैल 22, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 38

बिहार: वायु सेना की सूर्य किरण टीम आज पटना में एयरोबैटिक-एयरशो शुरू करेगी

बिहार में वायु सेना की सूर्य किरण टीम आज पटना में एयरोबैटिक-एयरशो शुरू करेगी। दो दिन के इस कार्यक्रम में वायु सेना के सूर्य किरण विमानों के हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। यह एयरशो पटना में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक गंगा नदी पर होगा। बिहार के भोजपुर में 1857 की क्रांति के स्‍वाधीनता सेनानी बाबू कुंवर सि...