राज्‍य समाचार

फ़रवरी 5, 2026 8:27 पूर्वाह्न

views 80

मणिपुर में युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद विधानसभा की बैठक आज होगी

मणिपुर में राज्य विधानसभा का 7वां सत्र आज शाम 4 बजे शुरू होगा। भारतीय जनता पार्टी के युमनाम सिंह ने कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद शाम को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। भाजपा के नेमचा किपगेन और एन.पी.एफ. की लोसी दिखो ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मणिपुर में राष...

फ़रवरी 5, 2026 8:19 पूर्वाह्न

views 22

किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर

जम्‍मू-कश्‍मीर में कल किश्‍तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों के संयुक्‍त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। व्‍हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि आतंकवादियों को खत्‍म करने के लिए ऑपरेशन त्राशि-वन जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सुरक्षा बलों का संयुक्‍त दल किश्‍तवाड़ जिले में छत्रु के ...

फ़रवरी 5, 2026 7:18 पूर्वाह्न

views 87

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना सरकार पर विभाजनकारी राजनीति और हिंदू परंपराओं पर हमले का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार विभाजनकारी राजनीति और संतुष्टिकरण में लगी हुई है तथा राज्‍य के हिन्‍दू मंदिरों और परंपराओं को निशाना बना रही है। तेलंगाना के महबूब नगर में कल एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री ...

फ़रवरी 4, 2026 10:25 अपराह्न

views 36

चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र के कच्चे तंबाकू उत्पाद शुल्क हटाने का स्वागत किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार द्वारा बिना ब्रांड वाले कच्चे तंबाकू पर उत्पाद शुल्क समाप्‍त करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से तंबाकू किसानों को उपज का बेहतर दाम मिलेगा। श्री नायडू ने कहा कि इससे व्यापारियों और निर्यातकों को भी लाभ होगा। उन्ह...

फ़रवरी 4, 2026 10:04 अपराह्न

views 50

नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्लास्टिक्स निर्माता संघ के रोजगार मेला-2026 का आयोजन

रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्लास्टिक्स निर्माता संघ-एआईपीएमए के रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि रोजगार मेले में प्लास्टिक उद्योग में रोजगार की संभावनाओं, कौशल विकास के महत्व और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने में एआईपीएमए की भू...

फ़रवरी 4, 2026 9:43 अपराह्न

views 490

भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के युमनाम खेमचंद सिंह ने आज राज्‍य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर युम्नाम खेमचंद सिंह को बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने न...

फ़रवरी 4, 2026 9:34 अपराह्न

views 84

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समेत दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में आज उधमपुर जिले की एक प्राकृतिक गुफा में फंसे जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष कमांडर समेत दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि दोपहर के आसपास जब सुरक्षा बलों ने गुफा पर धावा बोला तो कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। मारे गए आतंकवादियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद ...

फ़रवरी 4, 2026 8:18 अपराह्न

views 39

गुजरात में राज्यव्यापी जल संरक्षण अभियान- सुजलाम सुफलाम जल अभियान 21 फरवरी से शुरू होगा

गुजरात में राज्यव्यापी जल संरक्षण अभियान- सुजलाम सुफलाम जल अभियान 21 फरवरी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज मंत्रीमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। सरकारी प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि मॉनसून शुरू होने से पहले तालाबों को गहरा करने का काम पूरा करने के लिए अभियान जल्दी शु...

फ़रवरी 4, 2026 8:16 अपराह्न

views 85

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार की अपील को किया खारिज

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें आगामी पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्‍यों की विधानसभा के चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में तैनाती के लिए 5 और 6 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में राज्‍य के 25 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के शामिल होने से छूट का अनुरोध...

फ़रवरी 4, 2026 7:22 अपराह्न

views 31

भाजपा ने प. बंगाल सरकार पर बीएलओ को धमकाने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर राज्य के बूथ स्‍तरीय अधिकारियों- बी.एल.ओ. को धमकाने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया-एस.आई.आर. के अन्‍तर्गत राज्य के बी.एल.ओ. को सिस्टम में फर्जी दस्तावेज अपलोड...