राज्‍य समाचार

मार्च 5, 2026 2:29 अपराह्न

views 726

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा, लडे़ंगे आगामी राज्यसभा चुनाव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि वे आगामी राज्यसभा चुनाव लडे़ंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा के दोनों सदनों और संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनना उनकी हमेशा से इच्छा रही है। श्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दो दशक के अधिक समय से कार्यरत...

मार्च 5, 2026 1:23 अपराह्न

views 41

कर्नाटक: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर के राजगोपुरा का किया उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी तालुक के यदुर स्थित श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर के राजगोपुरा का उद्घाटन किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव के महाकुंभभिषेक में भी भाग लिया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत सभ्यता का उद्गम स्थल है, जिसकी आध्यात्मिक विरासत गहर...

मार्च 2, 2026 11:25 पूर्वाह्न

views 333

उत्तर-प्रदेश: वाराणसी में एक घंटे में लगाए गए ढाई लाख से अधिक पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा

उत्‍तर-प्रदेश में वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में, कल सिर्फ एक घंटे में निवासियों ने दो लाख 51 हजार 446 पौधे लगाकर चीन का आठ वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस अवसर पर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की ओर से ऋषिनाथ ने मेयर और नगर निगम आयुक्‍त को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।   इस पूरे इलाक़े को 60 अलग-अलग क्षेत्र...

मार्च 2, 2026 11:12 पूर्वाह्न

views 105

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री सिन्हा ने कहा कि शांति हमारी साझा ज़िम्मेदारी है।   उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और एकजुट रहने की अपील की। उप-राज्यपाल ने...

मार्च 2, 2026 9:03 पूर्वाह्न

views 105

पश्चिम बंगाल: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कल कूच बिहार जिले में 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत की। उन्होंने इसे व्यापक भ्रष्टाचार के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को जवाबदेह ठहराने का अभियान बताया। श्री नवीन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित ...

मार्च 2, 2026 8:51 पूर्वाह्न

views 43

आज बडवानी के जनजातीय क्षेत्र में अपनी पहली कृषि कैबिनेट की बैठक करेगी मध्‍यप्रदेश सरकार

मध्‍यप्रदेश सरकार आज बडवानी के जनजातीय क्षेत्र में अपनी पहली कृषि कैबिनेट की बैठक करेगी। यह पहल किसान कल्‍याण वर्ष में, किसानों को बागवानी से बाजार तक के चरणों में सशक्‍त बनाने के लिए राज्‍य सरकार के प्रयास के तौर पर की जा रही है।   मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें 17 ...

मार्च 1, 2026 2:07 अपराह्न

views 70

महाराष्‍ट्र: नागपुर के राउलगांव में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्‍फोट, 17 लोगों की मौत

महाराष्‍ट्र में नागपुर के राउलगांव में, एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में  एक भीषण विस्‍फोट में 17 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि विस्‍फोट के बाद लगी आग में 18 कामगार घायल भी हुए है। राहत और बचाव के लिए राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम घटना...

मार्च 1, 2026 1:49 अपराह्न

views 49

विशाखापत्तनम: ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 63वें संस्करण में 800 से अधिक प्रतिभागी शामिल

विशाखापत्तनम के आर.के. बीच पर आज सुबह फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 63वें संस्करण में 800 से अधिक साइकिल चालकों और फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया। इसके साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित तीन दिन के फिट इंडिया कार्निवल का शुभारंभ भी हुआ।     इस अवसर पर ओलंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजे...

मार्च 1, 2026 12:52 अपराह्न

views 41

तमिलनाडु सरकार ने खाड़ी देशों में फंसे राज्य के निवासियों के लिए शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

तमिलनाडु सरकार ने खाड़ी देशों में रहने वाले या घूमने गए राज्य के निवासियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। नई दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम के नंबर 011-2419 3300 और 9289516712 हैं। भारत में अनिवासी तमिल कल्याण विभाग की हेल्पलाइन 1800 309 3793 है। 91 80 6900 9900 या 91 80 6900 9901 पर मिस्ड कॉल भी ...

मार्च 1, 2026 11:59 पूर्वाह्न

views 55

आंध्र प्रदेश: एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 20 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में कल एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर थे। अधिकारियों ने बताया कि केवल आठ श्रमिकों को काम पर रखने की अनुमति दी गई थी, लेकिन विस्फोट के समय वहां 31 लोग काम कर र...