राज्‍य समाचार

मई 11, 2024 6:49 अपराह्न

views 21

सिक्किम: सीमा सड़क संगठन के स्‍थापना दिवस के अवसर पर बाइक रैली सहित कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ) का 65वां स्‍थापना दिवस मनाने के लिए 'प्रोजेक्ट स्वास्तिक' ने उत्‍कृष्‍टता और समुदाय से संपर्क के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए कई शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया। उत्तरी सिक्किम के मनमोहक भू-दृश्यों के बीच प्रोजेक्ट स्वास्तिक ने दुर्गम तराईयों से होकर ...

मई 4, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 25

जम्‍मू-कश्‍मीर: मुख्‍य चुनाव अधिकारी पांडुरंग पोले कल पहुंचे उत्तरी कश्‍मीर, आम चुनाव 2024 के लिए निर्बाध प्रबंधन के उद्देश्य से किया दौरा

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्‍मीर के मुख्‍य चुनाव अधिकारी पांडुरंग के पोले ने कल उत्तरी कश्‍मीर का दौरा किया। उन्होंने बारामुला के इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए तैयार किये गये मतगणना केन्द्र और स्‍ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरे का उद्देश्य लोकसभा चुनाव 2024 के लि...

मई 4, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 16

गुजरात: मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी भारती ने वर्चुअल रियलिटी आधारित इलेक्शन मेटावर्स का किया अनावरण

गुजरात में कल मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी भारती ने वर्चुअल रियलिटी आधारित इलेक्शन मेटावर्स का अनावरण किया। यह पहल राज्‍य में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को चुनाव की जानकारी देने और उन्‍हें इससे जोड़ने से प्रेरित है। मेटावर्स आम चुनावों और विधानसभा उपचुनावों में भागीदारी करने वाले 1 करोड़ 30 लाख पहली...

मई 4, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 15

महाराष्‍ट्र: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ग्रहण की शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता

महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। श्री निरुपम ने कहा कि 20 वर्ष बाद शिवसेना में शामिल होना घर वापसी जैसा है। कांग्रेस पार्टी के साथ संजय निरुपम के रिश्‍ते तब खराब हुए जब पार्टी ने सीट बंटवारे के समझौते के तहत मुम्ब...

मई 4, 2024 8:25 पूर्वाह्न

views 19

महाराष्ट्र: कोल्हापुरी चप्पल और हथकरघा के लिए प्रसिद्ध है कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र, मुद्दों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं ने कसी कमर

कोल्हापुरी चप्पल और हथकरघा के लिए प्रसिद्ध कोल्हापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा हैं। जिसमें चंदगढ़, राधानगरी, कागल, कोल्हापुर दक्षिण, करवीर और कोल्हापुर उत्तर शामिल हैं। पंचगंगा नदी का प्रदूषण, तीर्थ यात्रा विकास, हवाई परिवहन का विकास और मानसून के दौरान बाढ़ कोल्हापुर में प्रमुख मुद्दे ...

मई 4, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 21

झारखण्ड: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पलामू और गुमला जिले के सिसई में करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी और आज झारखंड में सुबह 11 बजे पलामू और दोपहर 12.30 बजे गुमला जिले के सिसई में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। श्री मोदी 13 मई को आम चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए पलामू से राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवारों बी.डी. राम और लोहरदगा...

मई 4, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 19

बिहार: प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी बिहार के दरभंगा में करेंगे जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज बिहार के दरभंगा में एक जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। श्री मोदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर के समर्थन में दरभंगा राज ग्राउंड में दोपहर लगभग तीन बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध...

मई 4, 2024 8:26 पूर्वाह्न

views 18

मध्यप्रदेश: तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्थानीय संगठनों के सहयोग से प्रयासरत चुनाव आयोग

मध्यप्रदेश में तीसरे और चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग स्थानीय संगठनों के सहयोग से विभिन्न प्रयास कर रहा है। ग्वालियर में जिला चुनाव कार्यालय ने शहर के प्रबुद्धजनों को भी इस अभियान से जोड़ लिया है।

मई 4, 2024 2:16 अपराह्न

views 18

गुजरात: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस सदा से ही जनता से जुड़ी पार्टी रही, सत्ता में आई तो किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने हेतु बनेगा आयोग

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के किसानों और श्रमिकों के कल्याण के प्रति पार्टी की वचनबद्धता दोहराई। बनासकांठा की एक रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह किसानों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य सुनिश्चित करने के लिए एक स्थायी आयोग का गठन करेगी। उन्होंने...

मई 3, 2024 9:19 अपराह्न

views 24

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के लिए दो मई तक 115 नामांकन दाखिल

दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के लिए दो मई तक 115 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगी। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। दिल्‍ली में सात सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा।