राज्‍य समाचार

मई 5, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 15

छत्‍तीसगढ़:  शाम  पांच बजे समाप्त हो जाएगा तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार, राज्य की सात सीटों पर होना है मतदान 

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में राज्य की सात लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होगा। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं जिससे कि चुनावी बढ़त बनाई जा सके।  

मई 5, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 19

जम्मू-कश्‍मीर: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुआ आतंकी हमला, एक एयरमैन शहीद और पांच सैनिक घायल 

जम्मू-कश्‍मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में एक एयरमैन शहीद हो गया और पांच सैनिक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। यह हमला कल शाम सीमावर्ती पुंछ जिले के शाह सत्‍तार वन-क्षेत्र में हुआ। यह इस वर्ष सशस्त्र बलों पर पहला बड़ा आतंकी हमला है। घायल वायु सैन...

मई 5, 2024 7:02 पूर्वाह्न

views 16

उत्‍तर प्रदेश: तीसरे चरण के मतदान से पहले तेज हुई चुनावी सरगर्मी, आज रोड शो और घर-घर दस्तक देकर वोट मांगेंगे नेता

उत्‍तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार आज कई रोड-शो होंगे और घर-घर जाकर प्रचार किया जाएगा। राज्य में अन्य चरणों के मतदान के लिए भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज इटावा और धौराहा में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। वे शाम में...

मई 5, 2024 7:06 पूर्वाह्न

views 17

ओडिशा: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भुवनेश्वर में करेंगे चुनाव प्रचार 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए आज शाम ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंच रहे हैं। वे आज रात राजभवन में विश्राम करेंगे और कल सोमवार को बहरामपुर और नवरंगपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्...

मई 4, 2024 8:05 अपराह्न

views 20

केरल और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों पर समुद्री तूफान के रेड अलर्ट की जगह अब ऑरेंज अलर्ट

भारतीय राष्‍ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने केरल और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों पर समुद्री तूफान के रेड अलर्ट को संशोधित करके ऑरेंज अलर्ट कर दिया है। यह चेतावनी कल रात साढे 11 बजे तक जारी रहने की संभावना है। इस समय इन तटीय क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति शांत है और केरल तट पर अभी तक समुद्र में ऊंची...

मई 4, 2024 2:14 अपराह्न

views 20

उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण में राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, मैनपुरी लोकसभा सीट पर रहेगी सबकी नज़र

उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मंगलवार 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली। सभी की निगाहें समाजवादी पार्टी के पारंपरिक गढ़ मैनपुरी सीट पर होंगी, जहां पार्टी ने डिंपल य...

मई 4, 2024 2:13 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून मार्ग के पास झड़ीपानी में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग के पास झड़ीपानी में आज सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया है...

मई 4, 2024 2:09 अपराह्न

views 14

पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतज़ाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिन के दौरे पर आज सुबह शिमला पहुंचीं। शिमला के पास कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में वे मशोबरा में आधिकारिक राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट के ...

मई 4, 2024 1:39 अपराह्न

views 17

ओडिशा: पुरी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने लौटाया कांग्रेस का टिकट, चुनाव लड़ने के लिए धन उपलब्ध कराने में पार्टी की असमर्थता पर जताई निराशा

ओडिशा के पुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से वित्तीय सहायता की कमी का हवाला देते हुए अपना टिकट वापस कर दिया है। उन्होंने चुनावी अभियान के लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराने में पार्टी की असमर्थता पर भी निराशा व्यक्त की। कांग्रेस उम्मीदवार ने हाल ही में ...

मई 4, 2024 1:29 अपराह्न

views 18

झारखंड: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा

लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज सुबह झारखंड के पलामू जिले में चुनावी रैली की। श्री मोदी ने कहा कि एन.डी.ए. ...