राज्‍य समाचार

मई 19, 2024 6:00 अपराह्न

views 17

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय की “संकल्प पत्र पहल” ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है

  चुनाव में भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय की “संकल्प पत्र पहल” ने दिल्ली नगर निगम - एमसीडी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद -एनडीएमसी सहित दिल्ली के सरकारी स्कूलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक लगभग 16 लाख संकल्प पत्र माता-पिता के हस्ताक्षर ...

मई 19, 2024 5:59 अपराह्न

views 12

राजधानी दिल्‍ली में 25 मई शनिवार को होने वाले मतदान के लिए दिल्‍ली मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

  राजधानी दिल्‍ली में 25 मई शनिवार को होने वाले मतदान के लिए दिल्‍ली मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में आज पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्पोर्ट कॉम्पलेक्स शिवाजी कॉलेज राजा गार्डन में एक शाम मतदान के नाम कार्यक्रम का आयोजन ...

मई 19, 2024 5:53 अपराह्न

views 26

लद्दाख में जिला चुनाव अधिकारी और करगिल पुलिस ने पुष्टि की है कि लद्दाख संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निष्‍पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्‍चित करने के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध किए गए हैं

  निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार दो सौ 79 मतदान केन्‍द्रों में से 118 केन्‍द्रों को संवेदनशील केन्‍द्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इन मतदान केन्‍द्रों पर व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं।   सभी संवेदनशील मतदान केन्‍द्रों सहित कुल 140 मतदान केन्‍द्रों पर मतदान प्रक्रिया की निग...

मई 19, 2024 5:35 अपराह्न

views 18

आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन की शिकायतों का सीधे निपटारा करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल ऐप प्रभावशाली साबित हो रहा है- हरियाणा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल

  हरियाणा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन की शिकायतों का सीधे निपटारा करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल ऐप प्रभावशाली साबित हो रहा है।   श्री अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में विशेष रूप से हरियाणा के मतदाता संवेदनशील हैं। उन्‍होंने आचार स...

मई 19, 2024 1:58 अपराह्न

views 26

दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप समूह पर दी दस्तक, 31 मई तक केरल पहुंचने की है संभावना

दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून भारत की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन-धारा है। विभाग के अनुसार, मानसून मालदीव के कुछ हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र तथा दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण...

मई 19, 2024 1:57 अपराह्न

views 18

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- स्वाति मालीवाल मामले में भाजपा की कोई भूमिका नहीं

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वैयक्तिक सहायक विभव कुमार के कथित दुर्व्यवहार मामले में आम आदमी पार्टी भाजपा पर झूठा आरोप लगा रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस मामले में पार्टी की कोई भूमिका नहीं है।...

मई 19, 2024 1:49 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीर: चुनावों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए चुनाव अधिकारियों उठाया अभूतपूर्व कदम, पुंछ जिले के 1100 मतदाताओं को घर से ही वोट डालने का दिया विकल्प

जम्मू-कश्मीर में चुनावों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए चुनाव अधिकारियों ने सीमावर्ती पुंछ जिले के 1100 मतदाताओं को घर से ही वोट डालने का विकल्प दिया है। इसके लिए पूरे जिले में 105 विशेष टीमें तैनात की गई हैं। जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक पुंछ के मतदाताओं ने ही घर से मतदान का ...

मई 19, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 15

केरल: मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार तक तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया, चार जिलों में ऑरेंज और चार अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने केरल में मंगलवार तक तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आज और कल के लिए पत्तनमतिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट और त्रिशूर, पालक्काड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के ...

मई 19, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 17

जम्मू-कश्‍मीर: शोपियां में आतंकियों ने की पूर्व सरपंच की हत्या, अनंतनाग में जयपुर से आए दंपति को गोली मारकर किया घायल

जम्मू-कश्मीर में शोपियां और अनंतनाग जिलों में कल आतंकियों ने एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी और जयपुर से घूमने आए एक दंपति को घायल कर दिया। पहली घटना शोपियां में हुई जहां आतंकियों ने पूर्व सरपंच एजाज शेख पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। श्री शेख ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अनंतनाग में, आतंकियो...

मई 19, 2024 10:10 पूर्वाह्न

views 17

मणिपुर: अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन मजदूरों को गोली मारी, झारखंड के रहने वाले हैं तीनों श्रमिक

मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने कल रात एक निर्माण कंपनी के तीन श्रमिकों को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना इम्‍फाल-पश्चिम जिले के नोरमथोंग इलाके में हुई। बंदूकधारियों ने तीनों मजदूरों को कंपनी से बाहर निकालकर उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य श्रमिकों...