राज्‍य समाचार

जून 2, 2024 9:21 पूर्वाह्न

views 17

मध्यप्रदेश के शिवपुर में नौका दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्यक्त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश के शिवपुर में नौका दुर्घटना में हुई कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने हादसे में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।  

जून 2, 2024 1:44 अपराह्न

views 20

तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्यवासियों को दी बधाई 

तेलंगाना आज अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्यवासियों को बधाई दी है। मुख्‍यमंत्री रेड्डी ने आज सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।  इस अवसर पर राज्य-गान 'जय-जय हे तेलंगाना' जारी किया गया। श्री रेड्डी ...

जून 1, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 19

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गर्मी से मिली राहत  

आंध्र प्रदेश में काकीनाडा और कोणासीमा जिलों में आज सुबह से आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। अन्नावरम, पीतापुरम और रामचंद्रपुरम में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

जून 1, 2024 11:22 पूर्वाह्न

views 20

अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होगी। प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा के लिये 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे । मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को खत्म हो रहा है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती देश की शेष सीटों के साथ 4 जून को होगी।  राज्य में मतगणना लिए सभी तैयारिया...

जून 1, 2024 1:23 अपराह्न

views 18

केरल के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश, तटीय इलाकों में मछली पकड़ने पर रोक

केरल के उत्तरी भागों में तेज बारिश जारी है। मल्लापुरम, कोझिकोड, वायनाड, अर्णाकुलम और इडुक्की सहित छह जिलों में कल तक बारिश जारी रहने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इडुक्की में जमीन धंसने की घटनाएं हुई हैं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तिरुवनंतपुरम में षडखुमुखम ...

मई 31, 2024 9:03 अपराह्न

views 19

पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज फरीदकोट और संगरूर जिलों में पार्टी बूथ को जबरन हटाने के खिलाफ पंजाब के मुख्‍य चुनाव अधिकारी से शिकायत की

पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज फरीदकोट और संगरूर जिलों में पार्टी बूथ को जबरन हटाने के खिलाफ पंजाब के मुख्‍य चुनाव अधिकारी से शिकायत की। उन्होंने शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। श्री जाखड ने कहा कि किसानों के विरोध के बहाने आम आदमी पार्टी के कार...

मई 31, 2024 8:50 अपराह्न

views 18

मणिपुर में, इंफाल शहर के कुछ हिस्से अभी भी जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं

मणिपुर में, इंफाल शहर के कुछ हिस्से अभी भी जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं, और प्रमुख सड़कें जलमग्न हैं, जिससे परिवहन संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं। एनडीआरएफ सहित सरकारी विभाग बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं और नदी तटों की मरम्मत और प्रमुख नदियों से मलबा साफ कर रहे हैं।

मई 31, 2024 8:14 अपराह्न

views 16

सांसद प्रज्‍ज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न के आरोप में छह जून तक विशेष जांच दल- एस आई टी की हिरासत में

बेंगलुरु में अतिरिक्‍त मुख्‍य मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट की अदालत ने हासन के सांसद प्रज्‍ज्वल रेवन्ना को यौन उत्पीड़न के आरोप में आज छह जून तक के लिए विशेष जांच दल- एस आई टी की हिरासत में भेज दिया। कथित अश्लील वीडियो की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एस आई टी ने उन्हें कल आधी रात बेंगलुरु के क...

मई 31, 2024 8:12 अपराह्न

views 17

राजधानी में पानी की किल्‍लत के बाद हृदय विदारक तस्‍वीरें देखने को मिल रही हैं- दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने कहा है कि राजधानी में पानी की किल्‍लत के बाद हृदय विदारक तस्‍वीरें देखने को मिल रही हैं। लोग एक बाल्‍टी पानी के लिए टेंकरों की लम्‍बी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। श्री सक्‍सेना ने पानी की कमी के लिए दिल्‍ली सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्‍होंने कहा कि...

मई 31, 2024 7:55 अपराह्न

views 17

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि नागपुर के दो मौसम केंद्रों द्वारा अधिकतम तापमान के जो आंकड़े दिए गए थे वे गलत हैं

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि नागपुर के दो मौसम केंद्रों द्वारा अधिकतम तापमान के जो आंकडे दिए गए थे वे गलत हैं। इन केन्‍द्रों ने कल अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा बताया था। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री रिजिजू ने कहा कि नागपुर शहर के स्वचालित मौसम केन्‍द्रों में से एक ...