राज्‍य समाचार

जून 20, 2024 4:04 अपराह्न

views 38

दिल्ली: भारी गर्मी में पानी की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

पिछले दो सप्ताह से राष्ट्रीय राजधानी में जारी भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में लोग पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बहुत कम है या बिल्कुल नहीं है, जिससे लोगों को पानी के टैंकरों और बोरवेलों पर निर्भर होना पड़ रहा है। प्रभावित इलाकों में संगम विहार,...

जून 20, 2024 1:55 अपराह्न

views 44

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित रखा। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अवकाश न्यायाधीश न्याय बिंदु ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू द्वारा जांच एजेंसी की ओर...

जून 20, 2024 1:51 अपराह्न

views 36

झारखंड में कराया जाएगा जाति-आधारित सर्वेक्षण, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया निर्णय

  झारखंड में जाति-आधारित सर्वेक्षण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। श्री सोरेन ने कार्मिक विभाग को इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने कहा कि जाति-आधारित सर्वेक्षण का उद्देश्य न केवल राज्य...

जून 20, 2024 1:39 अपराह्न

views 129

पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में आरक्षण सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द किया

पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में पिछड़ा वर्ग, अति-पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की खंडपीठ...

जून 20, 2024 1:36 अपराह्न

views 32

भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में बढ़ी गर्मी संबंधित बीमारियों के रोगियों की संख्या, कई लोगों की मौत

राष्‍ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्‍ली के सफदरजंग अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान गर्मी संबंधित बीमारी से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 रोगियों का इलाज चल रहा है। दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कल तक नौ रोगियों की मौत हो चुकी थी। अन्‍य बड़े अस्प...

जून 20, 2024 1:30 अपराह्न

views 25

झारखंड: जबरन वसूली और कोयला खदान हमले के मामले में एनआईए ने कई स्थानों पर की छापेमारी

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में जबरन वसूली और कोयला खदान हमले में कल कई स्थानों पर छापे मारे। हजारीबाग और रांची जिलों की तीन जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों से डिजिटल उपकरण, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। यह कार्रवाई दिसम्ब...

जून 20, 2024 1:22 अपराह्न

views 24

तमिलनाडु सरकार ने जहरीली शराब त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

तमिलनाडु सरकार ने जहरीली शराब त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये तथा इलाज करा रहे लोगों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार अवैध शराब की बिक्री के मुद्दे पर अपराधियों के खि...

जून 20, 2024 12:54 अपराह्न

views 65

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगातार बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। कल और आज सुबह के बीच मुंबई शहर में 19.98 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 29.56 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 59.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने मुंबई शहर के लिए मध्यम बारिश का येलो अलर्ट, पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट तथा ...

जून 20, 2024 12:41 अपराह्न

views 25

तमिलनाडु विधानसभा के सत्र का पहला दिन आज, दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद दिनभर के लिए स्थगित हुई विधानसभा

  तमिलनाडु विधानसभा का सत्र आज चेन्नई में शुरू हुआ। पूर्व दिवंगत सदस्यों और मौजूदा विधायक पुगझेंथी को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु ने शोक संदेश पढ़ा और सदस्यों ने श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा। विधानसभा की बैठक कल सुबह दस बजे होगी। य...

जून 20, 2024 12:53 अपराह्न

views 17

केरल में भारी बारिश की संभावना के चलते तमिलनाडु से एनडीआरएफ की 7 टीमें केरल भेजी गईं

मौसम विभाग ने केरल में सप्ताह के अंत में तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इसे देखते हुए तमिलनाडु के अराक्कोनम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात टीमें केरल भेजी गई हैं। राज्‍य सरकार की मांग पर डिप्टी कमांडेंट संकरा पांडियान के नेतृत्व में 210 कर्मियों की टीमें भेजी गई हैं।