राज्‍य समाचार

जून 26, 2024 10:22 पूर्वाह्न

views 20

नागालैंड में आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान, पहली बार नगरपालिका चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें की गई हैं आरक्षित

नागालैंड में आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7.30 बजे से जारी मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। नागालैंड में पहली बार नगरपालिका चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इससे पहले 2004 में हुए चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं था।   तीन नगरपालिकाओं और ...

जून 25, 2024 8:51 अपराह्न

views 34

नीट-2024 परीक्षा घोटाले में एक और आरोपी को महाराष्ट्र में लातूर पुलिस ने गिरफ्तार किया

  नीट-2024 परीक्षा घोटाले में एक और आरोपी को महाराष्ट्र में लातूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजय जाधव है। अब तक चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लातूर के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लातूर जिला परिषद स्कूल के शिक्षक जल...

जून 25, 2024 4:15 अपराह्न

views 15

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना

  उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में अत्‍याधिक बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान देश के उत्तर, पश्चिम, मध्‍य, पूर्व और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सो...

जून 25, 2024 2:34 अपराह्न

views 26

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु में जहरीली शराब से हुई मौतों पर स्‍वत: संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के कल्‍लाकुरीची जिले में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मृत्‍यु पर मीडिया की खबरों पर स्‍वत: संज्ञान लिया है। महिलाओं सहित बहुत से लोगों का अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से बहुत से लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में मीडिया की खबरों का हवाला...

जून 25, 2024 2:28 अपराह्न

views 33

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल स्थगित की

पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में मयूर विहार फेज 1, ओखला, गीता कॉलोनी, वसंत विहार, पटेल नगर, संजय कॉलोनी, महरौली, विकास पुरी, मोती नगर, छतरपुर, संजय कॉलोनी, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, कृष्णा नगर...

जून 25, 2024 1:47 अपराह्न

views 39

दिल्ली के प्रेम नगर में एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत

दिल्ली के प्रेम नगर में आज एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर लगी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

जून 25, 2024 1:43 अपराह्न

views 31

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया

  जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने कल श्रीनगर में एक बैठक के दौरान श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया।   इस अवसर पर भाग लेने वाले अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक को संबंधित जिलों की विभिन्‍न आवश्यकताओं और इस वर्ष अ...

जून 25, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 55

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भंडारा जिले में 547 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के भंडारा जिले में कल 547 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। इन परियोजनाओं में जल पर्यटन केंद्र का पहला चरण, भूमिगत निकासी योजना और अमृत योजना के अंतर्गत भंडारा तथा पवनी में झीलों का सौन्दर्यकरण शामिल है। इस मौके पर श्री शिंदे न...

जून 25, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 30

महाराष्ट्र: नीट-यूजी अभ्‍यर्थियों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अवैध सहायता देने का गिरोह चलाने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र में नांदेड़ के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने लातूर के शिवाजी नगर थाने में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उन पर राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-2024 (नीट-यूजी) के अभ्‍यर्थियों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अवैध सहायता देने का गिरोह चलाने का आरोप है। आरोपियों में लातूर जिला परिषद ...

जून 25, 2024 9:23 पूर्वाह्न

views 26

झारखंड के लातेहार जिले में एक प्रतिबंधित समूह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया

झारखंड के लातेहार जिले में भारतीय कम्‍युनिष्‍ट पार्टी (माओवादी) से अलग हुए एक प्रतिबंधित समूह तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को सदर थाना के अंतर्गत आने वाले इचाबार इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के प...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला