जुलाई 2, 2024 10:04 पूर्वाह्न
21
जम्मू-कश्मीर: भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 6537 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ
6537 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था पवित्र अमरनाथ जी गुफा के दर्शन के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु आज सुबह 261 के समूह में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 5091 पुरुष, 1102 महिलाएं, 19 बच्चे, 301 साधु और 24 साध्वियां शामिल थीं।