राज्‍य समाचार

जुलाई 3, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 30

उत्तर प्रदेश: हाथरस जिले में धार्मिक समागम के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 116 हुई, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख 

हाथरस में धार्मिक कार्यक्रम में हुई भगदड़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई। गंभीर रूप से घायल 28 लोगों का अलीगढ़, आगरा, एटा और हाथरस के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  यह भगदड़ कल सिकंदराराऊ तहसील के फुलराई गांव में कथा वाचक भोले बाबा के सत्संग में हुई। अधिकारियों ने बताया कि भगदड...

जुलाई 3, 2024 10:01 पूर्वाह्न

views 24

तेलंगाना: मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने लंबे समय से जेल में बंद कैदियों के परिजनों की याचिकाओं पर लिया फैसला, 213 कैदियों को सरकार ने दी माफी 

तेलंगाना सरकार ने 213 कैदियों को माफी दे दी है। मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने जेल में लंबे समय से बंद कैदियों के परिजनों की याचिकाओं पर यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के आधार पर उनकी शीघ्र रिहाई की संभावनाओं की जांच करने का आद...

जुलाई 3, 2024 9:54 पूर्वाह्न

views 36

असम: 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग कर रहे हैं बाढ़ का सामना, 24 घंटों के दौरान तीन लोगों की हुई मृत्‍यु, मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। 28 जिलों के 11 लाख से अधिक लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तिनसुकिया और धेमाजी में और तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। वहीं, बिश्‍वनाथ में एक व्यक्ति के  लापता होने की खबर है। बाढ़ के कारण 84 रा...

जुलाई 3, 2024 9:47 पूर्वाह्न

views 57

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे बिहार से एनडीए की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार 

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बिहार से राज्यसभा के लिए एनडीए उम्मीदवार के रूप में नामित करने का फैसला किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल पटना में पत्रकारों को यह जानकारी दी। राज्‍यसभा के दो सदस्‍य ...

जुलाई 3, 2024 9:42 पूर्वाह्न

views 42

छत्तीसगढ़: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सली

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि कोहकामेटा इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी की एक संयुक्त टीम को इलाके में भेजा गया था।  इसी बीच, महाराष्ट्...

जुलाई 2, 2024 9:26 अपराह्न

views 16

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि कोहकमेटा इलाके में माओवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के एक संयुक्त दल को वहां भेजा गया। महाराष्ट्र की सीमा से ल...

जुलाई 2, 2024 10:03 अपराह्न

views 22

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हाथरस घटना पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हाथरस घटना पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि घटना में महिलाओं और बच्चों सहित श्रद्धालुओं की मौत दिल दहला देने वाली है। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हाथरस में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में लोगों के मारे जाने पर उन्हें बहुत दुख...

जुलाई 2, 2024 9:14 अपराह्न

views 13

मणिपुर के विभिन्न भागों में मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन हुआ अस्‍त-व्‍यस्‍त

मणिपुर के विभिन्न भागों में मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। कई स्थानों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ की खबरें हैं।   मूसलाधार वर्षा के कारण आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-37, इंफाल-जिरीबाम रोड पर भूस्खलन हुआ। हालांकि, सड़क निर्माण कंपनी ने कुछ ही घंटों में सड़क साफ कर दी।   दूसरी ओ...

जुलाई 2, 2024 9:11 अपराह्न

views 25

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के उनकी याचिका पर नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की खंडपीठ ने केंद्रीय एजेंसी से 17 जुलाई तक इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। फिलहाल मुख्...

जुलाई 2, 2024 9:03 अपराह्न

views 17

उत्तर प्रदेश: हाथरस में धार्मिक समागम में हुई भगदड़ के दौरान 75 से अधिक लोगों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में आज धार्मिक समागम में भगदड़ के दौरान 75 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना फुलराई गांव में आयोजित सत्संग में हुई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।   प्रधानमंत्री नरेंद...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला