राज्‍य समाचार

जुलाई 7, 2024 8:33 पूर्वाह्न

views 20

अपने दो दिन की यात्रा के दौरान गृह मंत्री जगन्‍नाथ मंदिर में मंगल आरती में भाग लेंगे

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रथयात्रा के अवसर पर गुजरात के जगन्‍नाथ मंदिर में मंगल आरती में भाग लेंगे। श्री शाह प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। वे आज अहमदाबाद के नारनपुरा में  अत्याधुनिक स्लिम्‍स अस्पताल और अंबावाडी में विद्यार्थी भवन का उद्घाटन भी करेंगे। 

जुलाई 7, 2024 1:08 अपराह्न

views 17

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पिछले 24 घंटे के दौरान छह लोगों की मौत

असम में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से छह और लोगों की मृत्‍यु के साथ ही राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्‍या 58 हो गई है। प्रदेश के 29 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगभग 24 लाख लोगों पर बाढ़ का बुरा प्रभाव पड़ा है। बाढ़ग्रस्त 107 राजस्‍व-क्षेत्रों के 3,500 से अधिक गांवों में करीब 6...

जुलाई 7, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 16

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने लंबित आपसी मुद्दों के समाधान के लिए समितियों के गठन का निर्णय लिया

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने लंबित आपसी मुद्दों के समाधान के लिए समितियों के गठन का निर्णय लिया है। कल शाम तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने लंबित मुद्दों को लेकर हैदराबाद में बैठक की। तेलंगाना के उप-मुख्‍यमंत्री मल्‍ली भट्टी विक्रमार्क न...

जुलाई 6, 2024 10:08 पूर्वाह्न

views 18

तमिलनाडु में कल मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने बहुजन समाज पार्टी नेता के. आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में उनके घर के सामने हत्या कर दी

  तमिलनाडु में कल मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने बहुजन समाज पार्टी नेता के. आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में उनके घर के सामने हत्या कर दी। हमले के समय श्री आर्मस्ट्रांग पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने श्री आर्मस्ट्रांग को दलितों की एक मज़बूत आवाज़ बताया...

जुलाई 5, 2024 2:00 अपराह्न

views 12

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सीबीआई को नोटिस जारी किया 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने जांच एजेंसी को इस सबंध में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले क...

जुलाई 5, 2024 1:07 अपराह्न

views 27

ओडिशा: तीर्थनगरी पुरी में अंतिम चरण में पहुंची विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की तैयारियां

ओडिशा में, तीर्थनगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस रविवार से शुरू होने वाली वार्षिक रथयात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। रविवार को 'नबजाउबाना दर्शन', 'नेत्र उत्सव'...

जुलाई 5, 2024 12:47 अपराह्न

views 31

झारखंड: राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की आलोचना की  केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने की आलोचना 

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी, शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री बदलने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की आलोचना की। हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए श्री चौहान ने कहा कि भाजपा न तो किसी को परेशान करती है और न ही बचाती है । उन्होंने इस ...

जुलाई 5, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 30

तेलंगाना:  भारत राष्ट्र समिति के विधान परिषद के छह सदस्य हैदराबाद में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में हुए शामिल 

तेलंगाना में, विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बी.आर.एस.) के विधान परिषद के छह सदस्य कल देर रात हैदराबाद में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कल रात दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद उन्होंने यह आश्चर्यजनक कदम उठाया और कांग्रेस पार्टी में शाम...

जुलाई 5, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 29

झारखंड:  हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए राज्‍य विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को  किया जाएगा आयोजित 

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए राज्‍य विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।  शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 44 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल सी.पी....

जुलाई 5, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 30

पंजाब:  आकांक्षी जिलों और विकास खण्डों के लिए नीति आयोग का संपूर्णता अभियान  हुआ शुरू 

पंजाब में, आकांक्षी जिलों और विकास खण्डों के लिए नीति आयोग का संपूर्णता अभियान कल शुरू हुआ। इस अभियान के तहत छह प्रमुख लक्ष्य को प्राप्त करने के सतत प्रयास किए जाएंगे।