राज्‍य समाचार

जुलाई 8, 2024 9:06 अपराह्न

views 25

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि इन गर्मियों में देश भर में प्रचंड गर्मी का सामना करना पडा है और हाल के वर्षों में विश्‍व भर में बेहद खराब मौसम की घटनाएं बढ़ी है। उन्‍होंने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्र...

जुलाई 8, 2024 8:55 अपराह्न

views 24

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक दिवसीय मणिपुर दौरा संपन्न हो गया है। उन्होंने राज्य के विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने इंफाल में मीडियाकर्मियों को भी संबोधित किया और मणिपुर के लोगों से हिंसा रोकने तथा शांति से रहने की अपील की।  उन्होंने ...

जुलाई 8, 2024 8:52 अपराह्न

views 44

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन 12 सिम कार्ड और कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई अन्‍य राज्‍यों में भी यह गिरोह स...

जुलाई 8, 2024 8:50 अपराह्न

views 34

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर गोलीबारी करने से दो सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के सुदूर मचेड़ी इलाके में आज आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर हथगोला फेंकने और गोलीबारी करने से दो सैनिक घायल हो गए। इस  हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल पहुंच गए हैं। बिलावर का बदनोटा, लोहाई मल्...

जुलाई 8, 2024 8:48 अपराह्न

views 31

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजधानी में आज मौसम साफ रहा और कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहे। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 32 दशमलव 2 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम रहते हुए 25  दशमलव 6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगल...

जुलाई 8, 2024 8:26 अपराह्न

views 40

डेंगू के मामलों को लेकर दिल्ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पतालों के प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों को लेकर दिल्ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पतालों के प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री भारद्वाज ने बताया कि उन्‍होंने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, डेंगू मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। इसके...

जुलाई 8, 2024 8:22 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने ‘सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल’ किया लॉन्‍च

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने 'सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल' का नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में लॉन्‍च किया। इस पोर्टल के तहत मनोरंजन गतिविधियों के लाइसेंस लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन एक ही पोर्टल में सारी प्रक्रिया प्राप्‍त होगी। एनडीएमसी ने बताया कि एकीकृत पोर्टल काग...

जुलाई 8, 2024 8:20 अपराह्न

views 30

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मेरठ साउथ स्टेशन और सराय काले खां स्टेशन का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने मेरठ साउथ स्टेशन से लेकर दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेरठ साउथ स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही यहां नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जायेगा। इस स्टेशन में तीन प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, ज...

जुलाई 8, 2024 8:14 अपराह्न

views 36

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में राज्‍य भाजपा इकाई की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में राज्‍य भाजपा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पिछले दस वर्षों में देश ने बहुत विकास किया है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार ने राज्‍य में कई विकास परियोजनाएं शुरू ...

जुलाई 8, 2024 6:13 अपराह्न

views 30

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि इनके पास से दो सौ 74 कार्टन शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया। श्री सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शराब की अवैध...