राज्‍य समाचार

जुलाई 13, 2024 5:04 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और आज अलग-अलग इलाकों में अत्‍याधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज सुबह मुंबई और पुणे के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। सेंट्रल और हार्बर रेलवे लाइन पर लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले...

जुलाई 13, 2024 4:59 अपराह्न

views 13

हरियाणा में जींद जिले के सफीदों की अपराध जांच एजेंसी ने करीब नौ क्विंटल नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

हरियाणा में जींद जिले के सफीदों की अपराध जांच एजेंसी ने करीब नौ क्विंटल नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 37 से 40 लाख रुपये के बीच है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के संगरूर निवासी सुंदरपाल उर्फ सिंदर और रिंकू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक रोहतास ढुल ने बत...

जुलाई 13, 2024 2:03 अपराह्न

views 22

विधानसभा उपचुनाव: विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव में भारी अंतर से आगे चल रही है डीएमके

    विक्रवांडी विधानसभा उपचुनाव में डीएमके भारी अंतर से आगे चल रही है। डीएमके के अन्नियूर शिवा को अपने पीएमके प्रतिद्वंद्वी सी. अंबुमणि से 30 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर है। एआईएडीएमके दौड़ से बाहर हो गई । 6 अप्रैल को डीएमके विधायक एन.पुघजेनथी के निधन के बाद यह निर्वाचन क्षेत्र खाली हो गया था।

जुलाई 13, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 169

महाराष्‍ट्र: नगर परिषद और नगर पंचायतों के उप-चुनाव के लिए 11 अगस्त को होगा मतदान

  महाराष्‍ट्र में कई नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए उप-चुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने नगर पंचायत और नगर परिषदों के 11 रिक्‍त स्‍थानों के लिए उप-चुनाव की घोषणा की। हथकांग्‍ले नगर पंचायत और कोल्‍हापुर जिला परिषद के अध्यक्ष का उप-चुनाव भी कराया जाएगा। नामांकन पत्र भ...

जुलाई 13, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 40

मौसम विभाग का अनुमान- कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना सहित कई स्थानों पर होगी मूसलाधार वर्षा

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले तीन दिन मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

जुलाई 13, 2024 6:59 पूर्वाह्न

views 31

मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी प्रारंभ 

मध्य प्रदेश अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना शासकीय पीजी कॉलेज भवन, छिंदवाड़ा में कराई जाएगी। मतगणना के सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।      अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 332 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं...

जुलाई 12, 2024 9:33 अपराह्न

views 15

कर्नाटक राज्य सरकार ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़ने के कावेरी जल नियामक समिति के आदेश के खिलाफ अपील करने का फैसला किया

कर्नाटक राज्य सरकार ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़ने के कावेरी जल नियामक समिति के आदेश के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि राज्य कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के समक्ष अपील करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य अपने जलाशयों में कम भंडा...

जुलाई 12, 2024 8:24 अपराह्न

views 11

सिक्किम सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने ग्लेशियर झील बाढ़ पर एक बैठक की

सिक्किम सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने आज ग्लेशियर झील बाढ़ पर एक बैठक की। बैठक में विशेष रूप से पिछले महीने अक्टूबर में दक्षिण ल्होनक झील में अचानक आई बाढ़ पर चर्चा की गई। वैज्ञानिक दल ने झील पर जलवायु परिवर्तन और अन्य कारकों के कारण बढ़ते खतरों के बारे में बताया। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा...

जुलाई 12, 2024 5:51 अपराह्न

views 9

भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर राज्य में 5 गारंटी योजनाओं को लागू करने के लिए एससी/एसटी उपयोजना निधि को हस्‍तांतरित का आरोप दोहराया

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक सरकार पर अनुसूचित जाति उप-योजना और जनजाति उप-योजना के कोष को पांच गारंटी लागू करने में हस्‍तांतरित का आरोप दोहराया है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल ने आज नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति और जनजाति कल्...

जुलाई 12, 2024 5:40 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्‍तर राज्यों को भारत की प्रगति का प्रवेश द्वार मानते हैं: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्‍तर राज्यों को भारत की प्रगति का प्रवेश द्वार मानते हैं और केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए काम कर रही है। श्री सिंधिया मेघालय और असम के दो दिवस...