राज्‍य समाचार

जुलाई 20, 2024 8:24 अपराह्न

views 19

दक्षिण मुम्‍बई ग्रांट रोड क्षेत्र में एक भवन ढह जाने के कारण एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु और 13 लोग घायल

  दक्षिण मुम्‍बई ग्रांट रोड क्षेत्र में एक भवन ढह जाने के कारण एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई और 13 लोग घायल हो गए। ग्रांट रोड क्षेत्र के स्‍लीटर रोड पर आज दोपहर बाद चार मंजिले भवन के कई हिस्‍से गिर जाने के कारण यह घटना हुई है। बृहन्‍मुम्‍बई महानगरपालिका- बीएमसी ने बताया कि रूबिना मंजिल  भवन की दूसरी ...

जुलाई 20, 2024 8:20 अपराह्न

views 18

हरियाणा में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने यमुनानगर इलाके में अवैध खनन मामले में सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है

  हरियाणा में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने यमुनानगर इलाके में अवैध खनन मामले में सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी उन्‍हें जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 9 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया, हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने 14 दिन...

जुलाई 20, 2024 6:11 अपराह्न

views 15

दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण अभियान के तहत लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं- दिल्ली के पर्यावरण और विकास मंत्री गोपाल राय

  दिल्‍ली सरकार ने राजधानी के गांवों के विकास के लिए बजट में नौ सौ करोड रुपये का प्रावधान किया है, जिसके तहत गांवों को सभी सुविधाएं उपलब्‍ध करवाने के साथ ही उन्‍हें विकसित किया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण और विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 13  करोड़ रूपए से नांगलोई जाट के गांवों में विकास कार्य किय...

जुलाई 20, 2024 6:09 अपराह्न

views 23

दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज श्रीनिवासपुरी में होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया

दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज श्रीनिवासपुरी में होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि होम्योपैथी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, जिससे होम्योपैथी दवाइयों की मांग अधिक हो गई है। श्री बिधूड़ी ने कहा कि वह क्षेत्र के कार्यों को तेजी और प्राथमिकता के साथ ...

जुलाई 20, 2024 5:43 अपराह्न

views 14

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई ने रिश्‍वतखोरी के दो अलग-अलग मामले में दिल्‍ली पुलिस के तीन जवानों को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

  केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई ने रिश्‍वतखोरी के दो अलग-अलग मामले में दिल्‍ली पुलिस के तीन जवानों को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक सब-इंस्‍पेक्‍टर और दो हेड कांस्‍टेबल शामिल हैं। सीबीआई ने बताया है कि थाना हौज खास में तैनात सब-इंस्‍पेक्‍टर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि...

जुलाई 20, 2024 5:18 अपराह्न

views 18

इंडिया गठबंधन ने बिहार में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज पटना, बक्सर, अरवल और कई जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया

  इंडिया गठबंधन ने बिहार में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज पटना, बक्सर, अरवल और कई जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया।   कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी मार्क्‍सवादी लेनिनवादी और अन्य दलों के नेताओं ने राज्य के कई हिस्सों में विरोध मार्च निकाला...

जुलाई 20, 2024 2:54 अपराह्न

views 20

तमिलनाडु सरकार बांग्लादेश में रह रहे राज्य के लोगों को वापस लाने के लिए भारतीय दूतावास के संपर्क में- मुख्यमंत्री

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा है कि राज्य सरकार बांग्लादेश में रह रहे तमिलनाडु के लोगों को वापस लाने के लिए बांग्लादेश स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है। उन्होंने प्रवासी मामलों के विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए व्यवस्था करने का आदेश दिया है। जो लोग ...

जुलाई 20, 2024 2:50 अपराह्न

views 21

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए आज राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत एक दिन में 36 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अकब...

जुलाई 20, 2024 2:47 अपराह्न

views 15

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया

    हरियाणा में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने यमुनानगर इलाके में अवैध खनन मामले में सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी उन्‍हें जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। ईडी ने पवार की रिमांड मांगी है, जिसकी सुनवाई जारी है।       इससे पहले, चार जनवरी को ...

जुलाई 20, 2024 2:32 अपराह्न

views 19

देवी मां ज्‍वालाजी के मंदिर में वार्षिक महोत्‍सव आज पूरे श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

    जम्‍मू कश्‍मीर में पुलवामा जिले के पम्‍पोर क्षेत्र में स्थित देवी मां ज्‍वालाजी के मंदिर में वार्षिक महोत्‍सव आज पूरे श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। स्‍थानीय क्षेत्र में यह मेला हार चौदह के नाम से जाना जाता है। मुख्‍य रूप से कश्‍मीरी पंडितों सहित हजारों श्रद्धालु आज सुबह से ही मंदिर ...