राज्‍य समाचार

अगस्त 25, 2024 8:09 पूर्वाह्न

views 14

जम्मू-कश्‍मीर: विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट की जांच का पहला चरण संपन्न

जम्मू-कश्‍मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदान सत्यापन पर्ची मशीन (वीवीपैट) की जांच का पहला चरण कल जम्मू जिले में सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई। इस प्रक्रिया से तैयार सूची राजनीति...

अगस्त 25, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 14

जम्मू-कश्‍मीर: रामबन जिला प्रशासन ने स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की

जम्मू-कश्‍मीर में रामबन जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है। इसका उद्देश्‍य विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता यानी स्वीप के अंतर्गत कल डोडा जिले में रक्तदान शिविर का आ...

अगस्त 25, 2024 7:23 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र में जलगांव और राजस्थान में जोधपुर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र में जलगांव और राजस्थान में जोधपुर का दौरा करेंगे। वे जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी वहां 11 लाख लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करेंगे। वे देशभर की लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ढाई हजार करोड़ रुपये के कोष ...

अगस्त 24, 2024 7:59 अपराह्न

views 23

दिल्‍ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शहर के कस्‍तूरबा गांधी अस्‍पताल का दौरा किया, जहां गुरुवार को बिजली कटौती के कारण वेंटिलेटर पर एक बच्‍चे की मौत हो गई थी  

दिल्‍ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शहर के कस्‍तूरबा गांधी अस्‍पताल का दौरा किया, जहां गुरुवार को बिजली कटौती के कारण वेंटिलेटर पर एक बच्‍चे की मौत हो गई थी। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्‍सेना को पत्र लिखकर अस्पताल का दौरा करने और वहां की दयनीय स्थिति पर रिपोर्ट मा...

अगस्त 24, 2024 7:09 अपराह्न

views 18

जन्‍माष्‍टमी के पर्व को देखते हुए आम जनता की सुविधा और अतिरिक्‍त भीड को कम करने के लिए दो विशेष रेलगाडी चलाने का निर्णय

उत्तर रेलवे ने जन्‍माष्‍टमी के पर्व को देखते हुए आम जनता की सुविधा और अतिरिक्‍त भीड को कम करने के लिए दो विशेष रेलगाडी चलाने का निर्णय लिया है। यह गाडियां तिलक ब्रिज स्‍टेशन से मथुरा जंक्‍शन और दिल्‍ली जंक्‍शन से मथुरा जंक्‍शन के बीच कल और 26 तारीख सोमवार को दोनो तरफ से चलाई जाएंगी।     इसके अतिरिक्...

अगस्त 23, 2024 1:50 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव का दौरा करेंगे। श्री मोदी वहां 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देंगे। इस दौरान वे उन लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे, जो सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक कमा रही हैं।   कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ढाई हजार करोड़ रुपये का एक रिवॉल्...

अगस्त 23, 2024 1:55 अपराह्न

views 14

नई दिल्ली: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार मुलाकात

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान सिक्किम राज्य से संबंधित विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

अगस्त 23, 2024 12:56 अपराह्न

views 12

आंध्र प्रदेश: राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री तंगुतुरी प्रकाशम पंतुलु की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री आंध्र केसरी तंगुतुरी प्रकाशम पंतुलु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि प्रकाशम पंतुलु जानेमाने वकील, प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक नेता और समाज सुधारक थे। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी आंध्र के...

अगस्त 23, 2024 10:20 पूर्वाह्न

views 10

अल-कायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि अल-कायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पुलिस बलों के साथ एक संयुक्त अभियान में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और एटीएस ने अल-कायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। रांची...

अगस्त 23, 2024 10:15 पूर्वाह्न

views 14

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर देशभर के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर देशभर के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है। इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और कोलकाता पुलिस ने कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शीर्ष न्यायालय के समक्ष स्थिति रिपोर्ट दायर की। इस मामले की सुनवा...