राज्‍य समाचार

सितम्बर 27, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 16

तेलंगाना: खाड़ी देशों के श्रमिकों और प्रवासी भारतीयों की शिकायतें दूर करने के लिए आज हैदराबाद में प्रवासी प्रजावाणी काउंटर खोलेगी राज्य सरकार

तेलंगाना सरकार खाड़ी देशों के श्रमिकों और प्रवासी भारतीयों की शिकायतों को दूर करने के लिए आज हैदराबाद में एक 'प्रवासी प्रजावाणी' काउंटर खोलेगी। राज्‍य के परिवहन मंत्री पी. प्रभाकर औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन करेंगे। प्रवासी प्रजावाणी प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी जो प्रवासी श्रमिकों और...

सितम्बर 27, 2024 7:41 पूर्वाह्न

views 23

जम्‍मू-कश्‍मीर: विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार चरम पर

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस चरण में विधानसभा की 40 सीटों के लिए पहली अक्‍तूबर को मतदान होगा। उधमपुर पूर्व सीट पर भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।

सितम्बर 27, 2024 7:23 पूर्वाह्न

views 18

असम में कई स्थानों पर विस्फोटक रखने से संबंधित मामले में उल्फा-आई के मुख्य आरोपी को एन.आई.ए. ने गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) ने असम में कई स्थानों पर विस्फोटक रखने से संबंधित मामले में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) आई के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एन.आई.ए. ने एक बयान में कहा कि आरोपी गौतम बरुआ को बेंगलुरु के बाहरी इलाके से पकड़ा गया, जहां वह छिपा हुआ था।   एजेंसी ने बताय...

सितम्बर 26, 2024 2:06 अपराह्न

views 12

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लद्दाख में सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लद्दाख में सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों और अधिकारियों से बातचीत की। श्रीमती मुर्मु ने सैनिकों को संबोधित करते हुए चुनौतीपूर्ण और विषम परिस्थितियों में राष्ट्र की रक्षा करने के लिए उनकी बहादुरी की प्रशंसा की। उन्होंने वहां तैनात स...

सितम्बर 26, 2024 12:31 अपराह्न

views 9

गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जिलों में अफस्पा को छह महीने के लिए बढ़ाया

गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और नामसाई जिले के कुछ हिस्‍सों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, अफस्पा को पहली अक्टूबर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों तथा नामसाई जिले में नामसाई, महादेवपुर और...

सितम्बर 26, 2024 11:37 पूर्वाह्न

views 14

जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उधमपुर जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू पहुंच रहे हैं। वह जम्मू के कठुआ और उधमपुर जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पार्टी के प्रचार अभियान को गति देने के ...

सितम्बर 26, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 14

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगे

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए आज एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगे। श्री नड्डा भुवनेश्वर में पार्टी सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। इस अवसर पर राज्य भर के विभिन्न समूहों, संस्थानों और संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले...

सितम्बर 26, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 9

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज हरियाणा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज करनाल जिले से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू करेंगे। श्री गांधी करनाल के असंध विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में श्री गांधी ...

सितम्बर 26, 2024 8:32 पूर्वाह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल 57.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल 57.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने बताया कि इस चरण में छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान सफल और शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इन जिलों में बड़गाम, गांदरबल, पुंछ, राजौरी, रियासी और श्रीनगर शामिल हैं।     चुनाव आकड़ों के अनुसार श्री माता व...

सितम्बर 26, 2024 8:09 पूर्वाह्न

views 21

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा जारी, मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें आज अत्यधिक तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की है। मुलुंड, भांडुप और अंधेरी सबवे समेत कई निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है...