राज्‍य समाचार

अक्टूबर 12, 2024 8:51 अपराह्न

views 16

दशहरा का त्योहार पूरे जम्मू में हर्षोउल्‍लास के साथ मनाया गया

दशहरा का त्योहार आज पूरे जम्मू में हर्षोउल्‍लास के साथ मनाया गया। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीकात्‍मक रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ श्रीवैष्णो देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।  

अक्टूबर 12, 2024 8:50 अपराह्न

views 18

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में ग्रामीण स्थानीय निकायों को 988 करोड़ रुपये से अधिक की किस्त जारी की

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आंध्र प्रदेश में ग्रामीण स्थानीय निकायों को 988 करोड़ रुपये से अधिक की पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान की पहली किस्त जारी की है। राज्य को 395 करोड़ रुपये की राशि का अप्रयुक्‍त अनुदान और पांच सौ 93 करोड़ रुपये की राशि का प्रयुक्‍त अनुदान दिया गया है।   ये ...

अक्टूबर 12, 2024 8:39 अपराह्न

views 20

हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा। उन्होंने कहा कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता भी शामिल होगें। उन्‍होंने लाडवा में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।       श्री सैनी ने कैथ...

अक्टूबर 12, 2024 5:32 अपराह्न

views 24

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर से ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली को हरी झंडी दिखाई

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर से ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली उत्तराखंड युद्ध स्मारक के दिग्गजों के समन्वय से भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित की जा रही है। राजभवन में वायु योद्धाओं से बातचीत करते हुए उपराज्यपाल ने कार रैली के सभी प्रतिभागियों को बधाई औ...

अक्टूबर 12, 2024 5:30 अपराह्न

views 15

आकाशवाणी दरभंगा के प्रसिद्ध पूर्व रेडियो प्रस्‍तुतकर्ता और संगीतकार इंद्रानंद सिंह झा का दरभंगा में उनके पैतृक गांव चनौर में निधन

आकाशवाणी दरभंगा के प्रसिद्ध पूर्व रेडियो प्रस्‍तुतकर्ता और संगीतकार इंद्रानंद सिंह झा का आज  दरभंगा में उनके पैतृक गांव चनौर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। आकाशवाणी दरभंगा से अपने ग्रामीण रेडियो वार्ता कार्यक्रम गामघौर के लिए अत्‍यंत लोकप्रिय रहे।   वे अपनी सेवा के दौरान रेडियो श्रोताओं के ...

अक्टूबर 12, 2024 2:07 अपराह्न

views 24

हरियाणा में पंचकुला में बृहस्‍पतिवार को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्‍पतिवार को पंचकुला में होगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसकी स्‍वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद 17 अक्‍तूबर को पंचकुला में शपथ ग्रहण करेंगे।     हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारती...

अक्टूबर 12, 2024 1:46 अपराह्न

views 13

मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के दिए गए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन में गुम्मिडिपोंडी के पास कवरपेट्टई में कल रात हुई ट्रेन दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस पोन्नेरी से गुजर रही थी, तभी ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुर्घटना में घायल हुए 16...

अक्टूबर 12, 2024 1:24 अपराह्न

views 24

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पहलों के माध्यम से राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला है। मुख्यमंत्री ने कल मुंबई के कुर्ला विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इस अवसर श्री शिंदे ने महिलाओं को समर्थन देने क...

अक्टूबर 12, 2024 8:17 पूर्वाह्न

views 16

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पेश किया जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कल श्रीनगर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और उन्‍हें इस संबंध में एक पत्र सौंपा।     इस अवसर पर श्री अब्दुल्ला ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, मार्क्‍सवादी...

अक्टूबर 12, 2024 7:42 पूर्वाह्न

views 16

नागपुर में 68वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर देश-विदेश से हजारों लोग ले रहे दीक्षाभूमि में भाग

68वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर आज नागपुर में दीक्षाभूमि में देश-विदेश से हजारों लोग भाग ले रहे हैं। अक्टूबर 1956 में विजयादशमी के अवसर पर डॉ. बाबासाहब आम्‍बेडकर ने अपने लाखों अनुयायियों के साथ नागपुर में दीक्षाभूमि में बौद्ध धर्म को अपनाया था। इसी ऐतिहासिक अवसर की याद में धम्मचक्र प्रवर्तन ...