राज्‍य समाचार

अक्टूबर 4, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 12

उत्‍तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, तीन घायल

उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज तड़के एक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्‍यु हो गई और तीन घायल हो गए। यह दुर्घटना मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर मिर्जामुराद के निकट एक ट्रक के ट्रेक्‍टर-ट्रॉली से टकराने से हुई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि ट्रेक्‍टर-ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्‍कर मारी। इस...

अक्टूबर 4, 2024 9:18 पूर्वाह्न

views 11

अभिनेता ए. नागार्जुन ने तेलंगाना की राज्य मंत्री के. सुरेखा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया

वरिष्ठ फिल्म अभिनेता ए. नागार्जुन ने तेलंगाना की राज्य मंत्री के. सुरेखा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। हैदराबाद की नामपल्‍ली अदालत में दायर एक शिकायत में नागार्जुन ने कांग्रेस नेता सुरेखा पर जानबूझकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका बयान दुर्भावनापूर्ण इरादे ...

अक्टूबर 4, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 7

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।   केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मंजूरी मिलने पर महाराष्ट...

अक्टूबर 4, 2024 8:25 पूर्वाह्न

views 9

आज से शुरू होगा केरल विधानसभा का सत्र

केरल विधानसभा का सत्र आज से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमसीर ने कहा कि नौ दिवसीय सत्र के दौरान सात विधेयक पेश किये जायेंगे। पहले दिन सदन वायनाड और कोझिकोड जिलों में हाल ही में हुए भूस्खलन के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा। शेष आठ दिनों में से छह दिन सरकारी कामकाज के लिए और दो दिन निजी सदस्य के...

अक्टूबर 4, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 13

गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर में कई परियोजनाओं के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर में गांधीनगर नगर निगम की कई परियोजनाओं के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। श्री शाह गांधीनगर के मनसा शहर में 421 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। वे एडीसी बैंक की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा मंदिर में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। श्री शाह एक ट्रस...

अक्टूबर 4, 2024 6:47 पूर्वाह्न

views 9

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया और 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए कल मतदान होगा। चुनाव मैदान में एक हजार 31 उम्मीदवार हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं शामिल हैं। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि इनमें 464 निर...

अक्टूबर 3, 2024 9:36 अपराह्न

views 12

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने डॉक्टर आशीष पांडे को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) नेता और पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी सहयोगी डॉक्टर आशीष पांडे को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में आज गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई के मुख्यालय में पूछताछ के लिए ब...

अक्टूबर 3, 2024 9:47 अपराह्न

views 19

भाजपा नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली को कोलकाता की अलीपुर अदालत ने जमानत पर रिहा किया

भारतीय जनता पार्टी की नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली को आज कोलकाता की अलीपुर अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। वह कल एक भारी वाहन द्वारा नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत के बाद से बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। रूपा गांगुली के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें आज सुबह कोलकाता पुल...

अक्टूबर 3, 2024 8:39 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों में हुआ कुल 63.88 प्रतिशत मतदान: चुनाव आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों में कुल 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ। 64.68 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 63.04 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

अक्टूबर 3, 2024 8:26 अपराह्न

views 56

बिहार: बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों सुपौल, सीतामढ़ी और दरभंगा में जलस्‍तर कम होना शुरू

बिहार में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों सुपौल, सीतामढ़ी और दरभंगा में जलस्‍तर कम होना शुरू हो गया है। राज्य के 17 जिलों में 15 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित कई इलाकों में हालात में सुधार के साथ ही सरकारी मशीनरी ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पानी ...