राज्‍य समाचार

अक्टूबर 16, 2024 2:03 अपराह्न

views 21

मुंबई में एक आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत

मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना आज सुबह इमारत की 10वीं मंजिल पर हुई। बाद में सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अक्टूबर 16, 2024 1:54 अपराह्न

views 12

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में श्री अब्दुल्ला और उनके मंत्रिपरिषद को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता...

अक्टूबर 16, 2024 1:00 अपराह्न

views 10

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने से संबंधित आदेश का पालन न करने के लिए हरियाणा और पंजाब की राज्य सरकारों की आलोचना की

पराली जलाने के कारण वायु प्रदूषण से संबंधित सर्वोच्‍च न्‍यायालय के एक आदेश का अनुपालन न करने पर न्यायालय ने हरियाणा और पंजाब राज्य सरकारों की आलोचना की है। न्यायमूर्ति अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली पीठ ने आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम को उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल हरियाण...

अक्टूबर 16, 2024 8:41 पूर्वाह्न

views 15

मणिपुर के विभिन्‍न समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों ने नई दिल्ली में बैठक के बाद राज्य में शांति स्‍थापित करने का संकल्प लिया

मणिपुर के कुकी-ज़ो-मार, मैतेई और नगा समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधानसभा सदस्यों के एक समूह की कल नई दिल्‍ली में एक बैठक हुई जिसमें राज्य के वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की गई। गृह मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा है कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि राज्य के सभी समुदायों से अपील की ज...

अक्टूबर 16, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 10

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

तमिलनाडु में मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में चेन्‍नई से लगभग 490 किलोमीटर दूर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कल सुबह पुडुचेरी और नेल्‍लोर के बीच उत्‍तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों से भीतरी भागों पर पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश ह...

अक्टूबर 16, 2024 8:08 पूर्वाह्न

views 13

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ भारतीय नौसेना के वेरी लो फ्रीक्वेंसी रडार स्टेशन की आधारशिला रखी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ कल विकाराबाद में भारतीय नौसेना के वेरी लो फ्रीक्वेंसी-वीएलएफ रडार स्टेशन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि वीएलएफ स्टेशन का निर्माण देश के समुद्री हितों को सुरक्षित करने की दृष्टि से किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जता...

अक्टूबर 15, 2024 9:00 अपराह्न

views 19

निर्वाचन आयोग ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पंजाब की चार विधानसभा सीट डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला के उपचुनाव की घोषणा कर दी है।   पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि इसकी अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्ट...

अक्टूबर 15, 2024 8:45 अपराह्न

views 11

जयंत चौधरी ने विशाखापत्तनम में नए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान के विस्तार केंद्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आज विशाखापत्तनम में आंध्र मेडिकल टेक जोन परिसर में नए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान के विस्तार केंद्र का उद्घाटन किया।   श्री जयंत चौधरी ने बताया कि विस्तार केंद्र 2024-25 शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाली शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योज...

अक्टूबर 15, 2024 8:27 अपराह्न

views 16

पंजाब में पंचायत-चुनाव सम्पन्न

पंजाब में आज पंचायत चुनाव कराए गए। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक 13 हजार दो सौ 55 पंचायतों में से नौ हजार तीन सौ 98 पंचायतों पर मतदान हुआ। शेष तीन हजार सात सौ 98 सरपंच और 48 हजार आठ सौ 61 पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।       वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है...

अक्टूबर 15, 2024 8:08 अपराह्न

views 15

दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी ने निर्देश जारी किए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू ग्रैप-1 को सख्ती से पालन कराने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आज हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिय...