राज्‍य समाचार

दिसम्बर 2, 2024 6:09 अपराह्न

views 35

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पर सरस फूड फेस्टिवल आयोजित कर रहा है ग्रामीण विकास मंत्रालय

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सरस फूड महोत्सव किया जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित यह मेला 17 दिसंबर तक चलेगा। मंत्रालय के अनुसार इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और खान-पान की विविधता को प्रदर्शित करना है।   इस महोत्सव में देश के 25 राज्यों के 30 स्टॉल ...

दिसम्बर 2, 2024 1:42 अपराह्न

views 19

आज राज्‍य विधानसभा के छह नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने आज राज्‍य विधानसभा के छह नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी विधानसभा में उपस्थित थीं। राज्य में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में यह विधायक निर्वाचित हुए थे। ये सभी विधायक तृणमूल कांग्रेस के हैं।

दिसम्बर 2, 2024 1:26 अपराह्न

views 18

प्रदेश में सर्दी का दौर जारी, भोपाल और उज्जैन में कल रहा कोल्ड-डे

प्रदेश में सर्दी का दौर जारी। भोपाल, उज्जैन में कल कोल्ड-डे रहा। भोपाल में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। प्रदेश में 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। शाजापुर में शीतलहर चल रही है। यहां तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में अ...

दिसम्बर 2, 2024 1:25 अपराह्न

views 51

भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन 77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज समापन

भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन 77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज समापन दुआ ए खास के साथ होगा। इसके लिए सुबह 9 बजे का वक्त तय किया गया। इज्तिमा प्रबंधन ने बताया कि दुआ के बाद इज्तिमा से करीब 2 हजार जमातें देशभर के लिए निकलेंगी। इसके पहले कल तीसरे दिन देर शाम उलेमाओं...

दिसम्बर 2, 2024 1:24 अपराह्न

views 18

शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की तकनीकी समिति ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रदेश का आठवाँ टाइगर रिजर्व होगा।...

दिसम्बर 2, 2024 1:21 अपराह्न

views 32

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के घरों में रोशनी देने के साथ बिजली बिल में भारी राहत भी दे रही है

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के घरों रोशनी देने के साथ बिजली बिल में भारी राहत भी दे रही है। रतलाम जिले में इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले में अब तक 261 घरों में सोलर पैनल लगाई जा चुकी है जिससे लोगों को लाभ हो रहा है।       प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

दिसम्बर 2, 2024 1:19 अपराह्न

views 65

खरीफ सीजन 2024-25 के लिये धान की खरीदी आज से शुरू होगी: गोविंद सिंह राजपूत

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ सीजन 2024-25 के लिये धान की खरीदी आज से शुरू होगी। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल है। श्री राजपूत ने बताया है कि धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। उपा...

दिसम्बर 2, 2024 1:15 अपराह्न

views 23

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की कार्ययोजना और तैयारियों को देखा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कल उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की कार्ययोजना और तैयारियों संबंधी तैयारियों को देखा। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने विकास कार्ययोजना की सराहना करते  हुए कहा कि सिंहस्थ के लिये तैयार की गई कार्ययोजना से उज्जैन का पुरातन वैभव पुनः लौटेगा और राजा व...

दिसम्बर 2, 2024 1:13 अपराह्न

views 10

कोटद्वार में पांच दिवसीय प्रकृतिविद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद की ओर से कोटद्वार में पांच दिवसीय प्रकृतिविद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने कल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को प्रकृति संरक्षण, पर्यटन और आजीविका के नए आयामो...

दिसम्बर 2, 2024 1:09 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड के 33/11 किलोवोल्ट उपसंस्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापित करने का कार्य तेजी से जारी

उत्तराखंड की जटिल भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम की चुनौतियों के बीच राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड- यू॰पी॰सी॰एल एक बड़ा कदम उठा रहा है। प्रदेश के 33/11 किलोवोल्ट उपसंस्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। कैपेसिटर बैंक आधु...