राज्‍य समाचार

जनवरी 1, 2025 11:39 पूर्वाह्न

views 13

कश्‍मीर में पिछले दो दिनों में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

कश्‍मीर में पिछले दो दिनों से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने इस सप्‍ताह के दौरान घाटी में हल्‍की से मध्‍यम बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। रात का तापमान शून्‍य से नीचे बना रहेगा। श्रीनगर-जम्‍मू राष्‍ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। श्रीनगर करगिल सडक को वाहनों...

जनवरी 1, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 11

केरल: पार्टी, नृत्य, संगीत और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ पूरे राज्य में नए साल का मनाया गया जश्न

केरल में, पार्टी, नृत्य, संगीत और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ पूरे राज्य में नए साल का जश्न मनाया गया। नए साल का स्वागत करने के लिए लोग बड़ी संख्या में समुद्र तटों और अन्य खुले स्थानों पर एकत्र हुए। हमारे कोच्चि संवाददाता की एक रिपोर्ट

जनवरी 1, 2025 11:26 पूर्वाह्न

views 13

हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ नये साल का स्वागत किया

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ नये साल का स्वागत किया। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

जनवरी 1, 2025 10:35 पूर्वाह्न

views 5

राज्य में इस साल 9 लाख से अधिक लोगों को उनके आधार कार्ड मिले, जिनके बायोमेट्रिक्स एनआरसी अपडेट करने के दौरान हो गए थे लॉक: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में इस साल 9 लाख से अधिक लोगों को उनके आधार कार्ड मिले हैं, जिनके बायोमेट्रिक्स राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट करने के दौरान लॉक हो गए थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस पहल से उन 9 लाख लोगों को बिना किसी परेशानी के सभी सरकारी सेवाओं तक ...

जनवरी 1, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 14

भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के शेष पडे़ 337 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट को नष्ट करने की हो रही है कार्रवाई

मध्य प्रदेश में केन्द्र सरकार की निरीक्षण समिति के निर्देश और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के शेष पडे़ तीन सौ 37 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट की पैकिंग, लोडिंग और परिवहन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

जनवरी 1, 2025 9:21 पूर्वाह्न

views 16

जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों को बिना कुछ गिरवी रखे 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी मणिपुर सरकार

मणिपुर सरकार जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता योजना - सीएमईएसएस के अंतर्गत बिना कुछ गिरवी रखे 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में कल यह घोषणा की।   उन्होंने बताया कि सरकार पहले ही लगभग 426 विस्थापित लोगों को उनकी उद्यमिता संब...

दिसम्बर 31, 2024 8:52 अपराह्न

views 18

मुम्‍बई में नववर्ष के स्‍वागत और इस वर्ष को अलविदा कहने के लिए लोग उत्साह से तैयारी में लगे हैं

मुम्‍बई में नववर्ष के स्‍वागत और इस वर्ष को अलविदा कहने के लिए लोग उत्साह से तैयारी में लगे हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में विभिन्न स्थानों पर भव्य समारोहों का आयोजन किया गया है। 

दिसम्बर 31, 2024 8:47 अपराह्न

views 3

नागालैंड मे नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर विभिन्‍न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया

नागालैंड मे नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर विभिन्‍न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया है। लोगों में बहुत उत्‍साह देखा जा रहा है।     सड़कें रोशनी से जगमगा रही हैं और लोग नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

दिसम्बर 31, 2024 8:40 अपराह्न

views 11

मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत और 14 से अधिक लोग घायल

मध्य प्रदेश में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए। खरगोन में दो दुपहिया वाहन टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई।   एक अन्य दुर्घटना में उज्जैन में एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

दिसम्बर 31, 2024 8:23 अपराह्न

views 22

नव वर्ष 2025 के जश्न को लेकर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में उत्साह

नव वर्ष 2025 के जश्न को लेकर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी बहुत उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के पर्यटन स्थलों में घूमने आए पर्यटक संगीत और नृत्‍य के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।