राज्‍य समाचार

जून 6, 2025 9:20 पूर्वाह्न

views 17

आज मध्‍य प्रदेश के रतलाम जिले में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तथा छात्रावास और स्‍टाफ क्‍वार्टर्स का उद्घाटन करेंगे केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

केन्‍द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान आज मध्‍य प्रदेश के रतलाम जिले के अलोत में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तथा छात्रावास और स्‍टाफ क्‍वार्टर्स का उद्घाटन करेंगे। कर्नाटक के राज्‍यपाल थावरचंद गहलोत और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री प...

जून 6, 2025 9:19 पूर्वाह्न

views 36

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्‍तराखंड के दौरे पर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्‍तराखंड के दौरे पर होंगे। वे देहरादून जिले के पाव वाला सौदा गांव में आयोजित किसान चौपाल में भाग लेंगे। इस दौरान वे किसानों से बातचीत करेंगे।

जून 6, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 25

कर्नाटक सरकार ने चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के सिलसिले में बेंगलुरू के पुलिस आयुक्‍त सहित कई वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के सिलसिले में बेंगलुरू के पुलिस आयुक्‍त बी. दयानंद और कई अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस भगदड में 11 लोग मारे गए थे। मुख्यमंत्री ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम, आयोजक कंपनी डी.एन.ए. इन्टरटेनमे...

जून 6, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 24

जम्‍मू-कश्‍मीर: सुरक्षाबलों ने अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की ऑपरेशन शिवा की शुरूआत

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने तीन जुलाई से शुरू हो रही 38 दिन की अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन शिवा की शुरूआत की है। हाल के पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए  सेना ने केंद्रीय सशस्‍त्र बलों के साथ मिलकर यह शुरूआत की है।     इसके अंतर्गत 42 हजार सुरक्षा कर्मी  पहलग...

जून 6, 2025 7:27 पूर्वाह्न

views 21

आंध्र प्रदेश: पलनाडु जिले के कलेक्ट्रेट परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय योग आंध्र कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एकत्र हुए हजारों लोग

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के कलेक्ट्रेट परेड ग्राउंड में कल राज्य स्तरीय योग आंध्र कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हुई। "योग पलनाडु” के बैनर तले एक साथ योगासन कर रहे प्रतिभागियों को देखकर योग के प्रति बढ़ता उत्साह स्पष्ट हुआ। यह कार्यक्रम नागरिकों की दिनचर्या में योग को शा...

जून 5, 2025 2:01 अपराह्न

views 20

सिक्किम: खराब मौसम के कारण रोका गया फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम

सिक्किम में चटेन से फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम खराब मौसम के कारण रोक दिया गया है। सुबह दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने फंसे हुए 109 पर्यटकों में से 63 को चटेन से पाकयोंग हवाई अड्डे तक पहुंचाया। पर्यटकों को सिलीगुड़ी तक पहुंचाने के लिए सिक्किम सरकार ने बसों की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त, फंसे ...

जून 5, 2025 1:59 अपराह्न

views 20

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण 33 हजार से ज़्यादा लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण 33 हजार से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई अंदरूनी गाँवों से संपर्क टूट गया है। दिबांग घाटी जिले में, अथुनली गाँव सबसे ज़्यादा प्रभावित है। यहाँ कई घर पानी में बह गए हैं और खेतों में बाढ़ का पानी पूरी तरह भर ...

जून 5, 2025 1:57 अपराह्न

views 49

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में लिया हिस्सा

गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आज मंदिर की पहली मंजिल पर राजा राम और अन्य देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

जून 5, 2025 1:44 अपराह्न

views 11

पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज़ हवाओं और बिजली के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। रविवार तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में पूर्वी और मध्य भ...

जून 5, 2025 1:40 अपराह्न

views 11

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े मामलों में 32 स्थानों पर तलाशी ले रही है एनआईए

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े मामलों में 32 स्थानों पर तलाशी ले रही है।  पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामुल्ला और कुपवाड़ा जिलों में छापेमारी की जा रही है। आतंकी साजिश के मामले में विभिन्न आतंकवादी संगठनों के जमीनी कार्यकर्ताओं के खिलाफ विशेष इनपुट के आधार पर सुबह से ही ...