राज्‍य समाचार

जुलाई 29, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 13

झारखंड: पीएम मोदी ने देवघर सड़क हादसे पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना को दुखद बताया। श्री मोदी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

जुलाई 29, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 10

उत्तराखण्‍ड: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कल रात से प्रदेश में हो रही है वर्षा

उत्तराखण्‍ड के अधिकांश इलाकों में कल रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्‍न हिस्सों में मूसलाधार वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।     इस बीच, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्र...

जुलाई 29, 2025 2:10 अपराह्न

views 20

झारखंड: देवघर-हंसडीहा मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 4 कांवड़ियों की मौत 20 घायल

झारखंड में आज सुबह देवघर-हंसडीहा मार्ग पर जमुनिया चौक के पास बस और ट्रक की टक्कर में देवघर जा रहे 6 कांवड़ियों की मौत हो गई। 20 से ज़्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   सभी घायल कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या ब...

जुलाई 29, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 20

हैदराबाद: राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए शुरू की दो दिवसीय खुली सुनवाई

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने हैदराबाद में शिकायतों के त्वरित निवारण और सार्वजनिक प्राधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय खुली सुनवाई शुरू की है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मामलों में जाति-आधारित भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार, हिरासत और पुलिस अत्याचार तथा जीवन, सम्मान, स्वतंत...

जुलाई 29, 2025 10:42 पूर्वाह्न

views 27

बिहार: मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित, नालंदा मेडिकल कॉलेज में भरा पानी

बिहार में मूसलाधार बारिश से राजधानी पटना समेत कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पटना में 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश से नालंदा मेडिकल कॉलेज समेत शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। जलभराव और यातायात व्यवधान के कारण आज पटना में कई विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।   रा...

जुलाई 28, 2025 2:09 अपराह्न

views 30

पश्चिम बंगाल: ओबीसी की संशोधित सूची के कार्यान्‍वयन पर रोक लगाने संबंधी कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय के अंतरिम आदेश पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने लगाई रोक

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अधिसूचित अन्‍य पिछड़ा वर्गों-ओबीसी की संशोधित सूची के कार्यान्‍वयन पर रोक लगाने संबंधी कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय के अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी है।     सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति बी आर गवई, न्‍यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्...

जुलाई 28, 2025 1:24 अपराह्न

views 19

पंजाब: लुधियाना और जालंधर में अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत

पंजाब में कल रात लुधियाना और जालंधर जिलों की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और 19 लोगों को बचाया गया।     मनकवाल गांव के 29 तीर्थयात्रियों से भरे एक वाहन के लुधियाना के सरहिंद नहर में गिर जाने के बाद दो बच्‍चों और तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। चार लोग लापता हैं और 19 लोगों...

जुलाई 28, 2025 1:16 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: 3 लाख 77 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने की अमरनाथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में तीन लाख 77 हजार से अधिक तीर्थयात्री यात्रा कर चुके हैं। कल श्रीनगर स्थित दशनामी अखाड़ा भवन के अंदर श्री अमरेश्वर मंदिर में छड़ी स्थापना समारोह आयोजित किया गया।   कल नाग पंचमी के दिन इसी मंदिर में छड़ी पूजन किया जाएगा, जबकि छड़ी मुबारक की ...

जुलाई 28, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 16

झारखंड: नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नगदी बरामद

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को एक और सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर जिले में गोल कर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जमीन में दबाकर रखे गए 34 लाख 99 हजार रुपये बरामद किए गए।   पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि ये राशि माओवादियों द्वारा...

जुलाई 28, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 64

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र आज से आरंभ हो रहा है।  8 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में सदन की कुल 10 बैठकें होंगी। अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 3377 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं ।  ध्यानाकर्षण की 226, स्थगन प्रस्ताव की एक ,अशासकीय संकल्प की 23, शून्यकाल की 65, और नियम-139 की...