मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 9, 2024 7:07 पूर्वाह्न

printer

महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए तेज़ हुआ प्रचार

महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता अनेक रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और रोड-शॉ आयोजित किये जा रहे हैं।

 

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 

    महाराष्‍ट्र में दो सौ 88 सीटों वाली विधानसभा के लिए इस महीने की 20 तारीख को मतदान होगा।

 

    झारखंड में 81 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए दो चरणों में इस महीने की 13 और 20 तारीख को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के मतदान की तारीख निकट आने के साथ ही चुनाव प्रचार में तेजी आती जा रही है।

 

    केन्द्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह आज झारखंड के जमशेदपुर में छतरपुर, हजारीबाग और पोटका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र में रोड-शॉ भी करेंगे।

 

    दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज धनबाद जिले में बागमारा विधानसभा सीट और पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे। झारखंड मुक्तिमोर्चा के वरिष्‍ठ नेता और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन रांची, खरसवा और मान्‍डर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनेक सभाओं को संबोधित करेंगे। आर.जे.डी. और ए.जे.एस.यू. तथा वामपंथी पार्टियों के नेता भी राज्‍य के विभिन्‍न भागों में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे।

 

दोनों राज्‍यों में मतों की गिनती इस महीने की 23 तारीख को की जाएगी।