गुजरात में विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। मतदान इस महीने की 16 तारीख को होगा। मतों की गिनती 18 फरवरी को होगी।
नगर निगम, नगर पालिकाओं और तालुका पंचायतों के चुनाव के लिए कुल पांच हजार 84 उम्मीदवार मैदान में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन चुनावों में 213 सीटें निर्विरोध रह गई हैं।
अहमदाबाद नगर निगम, भावनगर नगर निगम और सूरत नगर निगम की कुछ सीटों के लिए उपचुनाव के लिए कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।