जुलाई 11, 2025 10:30 अपराह्न

printer

बुल्गारिया की गठबंधन सरकार राष्ट्रीय असेंबली में चौथे अविश्वास प्रस्ताव से बच गई

बल्‍गारिया में प्रधानमंत्री रोसेन जेलियाज़कोव के नेतृत्व वाली छह महीने पुरानी गठबंधन सरकार  आज नेशनल असेंबली में चौथा अविश्वास प्रस्ताव गिराने में सफल रही।

विपक्षी दलों के इस अविश्‍वास प्रस्ताव को 240 सीटों वाली असेंबली में केवल 83 वोट मिले। असेंबली के कुल 131 सदस्यों ने प्रस्ताव के विरूद्ध मतदान किया।