भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यह नियुक्ति की है। श्री साहू पूर्व सांसद रवींद्र कुमार रे का स्थान लेंगे, जिन्हें पिछले वर्ष अक्टूबर में यह पदभार सौंपा गया था।
Site Admin | अक्टूबर 3, 2025 12:54 अपराह्न
भाजपा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया
