मार्च 14, 2025 8:52 अपराह्न

printer

बर्मिघमः ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की चुनौती समाप्‍त

बर्मिघम में, ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की चुनौती समाप्‍त हो गई है। आज पुरूष सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में लक्ष्‍य सेन, चीन के ली शी फेंग से 10-21, 16-21 से पराजित हो गए। 

 

    महिला डबल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद को चीन की तैन निंग और ल्‍यू शेंग शू ने 21-14, 21-10 से हराया।