मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 28, 2025 2:03 अपराह्न

printer

बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार ज़ोरों पर, महागठबंधन आज शाम अपना घोषणापत्र जारी करेगा

बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार ज़ोरों पर है। राज्‍य में पहले चरण के लिए 6 नवम्‍बर को मतदान होगा। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन के घटक दल मतदाताओं को लुभाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। आर.जे.डी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन अपने गठबंधन के दृष्टिकोण की जानकारी देते हुए आज घोषणा पत्र जारी करेगा। उन्होंने एनडीए के संकल्‍प, एजेंडे और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर सवाल उठाए।

 

दूसरी ओर, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि जव वह सत्ता में आएगा, तो सभी को उनकी क्षमताओं के आधार पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने आर.जे.डी पर केवल एक परिवार के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास बिल्कुल स्पष्ट है।

 

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता राजीव रंजन ने महागठबंधन पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की सराहना की। बिहार में पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार की जनता के लिए बहुत काम किया है।