दिसम्बर 10, 2025 11:05 पूर्वाह्न

printer

बेल्जियम की शीर्ष अदालत ने भारतीय भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के खिलाफ अपील खारिज कर दी

भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर बेल्जियम की शीर्ष अदालत ने एंटवर्प में भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी की, अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी है। अदालत ने कल ब्रसेल्स में चोकसी की याचिका पर सुनवाई की और भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। अधिकारियों ने बताया कि बेल्जियम के शीर्ष न्‍यायालय ने एंटवर्प की अपीलीय अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें 17 अक्टूबर को मेहुल चोकसी की इस दलील को खारिज कर दिया गया था। अपनी अपील में मेहुल ने कहा था कि अगर उसे भारत भेजा गया तो उसे प्रताड़ित किया जा सकता है।

 

अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला भारत सरकार के लिए सकारात्मक कदम है और अब बेल्जियम में चोकसी के प्रत्यर्पण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो सकती है। भारत के अनुरोध पर गिरफ्तारी के बाद से मेहुल चोकसी अप्रैल से एंटवर्प की जेल में बंद है। उस पर वर्ष 2018 से 2022 के बीच 6 बैंकों में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की राशि की धोखाधड़ी का आरोप है।