अक्टूबर 16, 2024 9:10 अपराह्न | Sharad Purnima in Vrindavan

printer

मथुरा के वृंदावन में शरद पूर्णिमा पर श्वेत वस्त्रों में बांके बिहारी ने भक्तों को दर्शन दिए

शरद पूर्णिमा का पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के माहौल में पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। मथुरा के वृंदावन में आज शरद पूर्णिमा पर श्वेत वस्त्रों में बांके बिहारी ने भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सेवाधिकारी शुभम गोस्वामी ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन ठाकुर जी भक्तों को दर्शन देते हैं। उनको चंद्र कला और मेवाओं की खीर का भोग सेवित किया गया। उधर, फर्रुखाबाद में भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।