अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर में प्रथम तल पर बन रहे संगमरमर के राम दरबार के साथ टाइटेनियम धातु का राम दरबार भी रखा जाएगा। रक्षा मंत्रालय से जुड़ी संस्था मिधानी ने इस मजबूत धातु का दरबार श्रीराम मंदिर निर्माण समिति ट्रस्ट को सौंपा है। यह जानकारी निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि टाइटेनियम धातु पनडुब्बी बनाने के काम आता है। इसकी विशेषता यह है कि यह पानी, नदी, समुद्र और पहाड़ जैसी जगहों पर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा मंत्रालय की यह संस्था ट्रस्ट को ब्रॉन्ज सप्लाई कर रही है। इससे परकोटा में ब्रॉन्ज के 90 म्यूरल बनाए जायेंगे।
राम मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर में अक्टूबर तक मूर्तियां पहुंचने की संभावना है। इस मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।