मार्च 21, 2024 7:47 अपराह्न

views 24

मौसम विभाग ने शनिवार तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है

मौसम विभाग ने शनिवार तक पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। आज तक गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में  बिजली गरजने और तेज़ हवाओं के साथ हल्‍की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

मार्च 21, 2024 7:37 अपराह्न

views 28

राष्ट्रीय कैडेट कोर और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय कैडेट कोर- एनसीसी और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड- एन पी सी आई एल ने पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। एन सी सी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और एन पी सी आई एल  के ...

मार्च 21, 2024 7:32 अपराह्न

views 34

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब नीति धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत इस स्तर पर श्री केजरीवाल को राहत देने की इच्छुक नहीं है। मुख्‍यमंत्री प्रर्वतन निदेशालय...

मार्च 21, 2024 5:22 अपराह्न

views 26

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी में भारत का उदय वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए एक आश्वासन है

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी में भारत का उदय वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए एक आश्वासन है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वैश्विक शांति, स्थिरता और सद्भाव बनाए रखने के लिए एक-समान विचारधारा वाले देशों को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री धनखड़ ने आज नई दिल्ली में...

मार्च 21, 2024 5:21 अपराह्न

views 15

बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित सी पी आई – माओवादी संगठन को पुनर्गठित और मजबूत करने की साजिश में एक फरार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण - एनआईए ने बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित सी पी आई - माओवादी संगठन को पुनर्गठित और मजबूत करने की साजिश में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले आठ महीने से फरार आरोपी विनोद मिश्रा को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया।  एनआईए पिछले साल 31 अगस्त से मामले की जांच क...

मार्च 21, 2024 5:19 अपराह्न

views 17

जयपुर स्थित एक निजी कंपनी, उसके निदेशकों, गारंटरों और अन्य लोगों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ 48 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर जयपुर स्थित एक निजी कंपनी, उसके निदेशकों, गारंटरों और अन्य लोगों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ 48 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ये कंपनी बिजली ट्रांसफार्मर का निर्माण और मरम्मत कार्य करती है। कंपनी ने कथित तौर प...

मार्च 21, 2024 5:16 अपराह्न

views 28

सूचना प्रौद्योगिकी नियमों में 2023 के संशोधनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बॉम्‍बे उच्‍च न्‍यायालय का अंतिम निर्णय आने तक रोक

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पत्र सूचना कार्यालय के अंतर्गत तथ्‍य जांच इकाई स्‍थापित करने के बारे में केन्‍द्र की अधिसूचना पर सूचना प्रौद्योगिकी नियमों में 2023 के संशोधनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बॉम्‍बे उच्‍च न्‍यायालय का अंतिम निर्णय आने तक रोक लगा दी है। इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी ...

मार्च 21, 2024 5:16 अपराह्न

views 23

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के आरोपों के लिए कांग्रेस की कडी आलोचना की है

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के आरोपों के लिए कांग्रेस की कडी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि अगर कोई डिफॉल्‍टर है, तो उसके साथ वैसा ही व्‍यवहार किया जाएगा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि  न केवल कांग्रेस पार्टी के बैंक खा...

मार्च 21, 2024 2:11 अपराह्न

views 24

निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को व्हाट्सएप पर विकसित भारत संदेश पर तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया

निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को व्हाट्सएप पर विकसित भारत संदेश पर तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है। आयोग ने बताया कि आम चुनाव की घोषणा के बावजूद नागरिकों के फोन पर ऐसे संदेश मिलने की कई शिकायतें मिली हैं। इसके जवाब में, मंत्रालय ने आयोग को सूचित किया था कि ह...

मार्च 21, 2024 2:05 अपराह्न

views 25

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी नये विधान पर रोक लगाने से किया इंकार

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी नये विधान पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपंकर दत्ता की पीठ ने कहा कि इस समय जब लोकसभा चुनाव निकट हैं, विधान पर रोक नहीं लगाई जा सकती। पीठ ने कहा कि संविधान पीठ के निर्णय ...