मार्च 29, 2024 9:19 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली और कांकेर के बीच भूमकन गांव के पास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार भूमकन के पास बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान माओवादियों ने उन पर गोलीबारी...

मार्च 29, 2024 9:16 अपराह्न

views 13

चतरा: पिछले दो दिनों के दौरान तापमान में आई तेजी

चतरा जिले में पिछले दो दिनों से गर्मी का पारा तेजी से ऊपर चढ़ा है। कल जिले का तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह से ही तेज धूप होने के कारण अप्रैल महीने में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र चतरा के वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान के आधार पर बताया है...

मार्च 29, 2024 9:10 अपराह्न

views 24

बिहार में असद उद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम लोक सभा की 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

बिहार में असद उद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी एआईएमआईएम लोक सभा की 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि उनके दल ने पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वाल्मीकिनगर और मधुबनी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले पार्टी ने किशनगंज, पूर्णिया, कटि...

मार्च 29, 2024 9:06 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़: अगले दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ में कल और परसों एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी आशंका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य प्रदेश और उसके आसपास विस्तारित है। वहीं, एक अन्य द्रोणिक...

मार्च 29, 2024 9:03 अपराह्न

views 19

झारखंड: अवैध शराब मामले को लेकर प्रशासन सख्त

बोकारो जिले के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ और करोड़ों की अवैध शराब बरामदगी मामले में बोकारो पुलिस काफी गंभीर दिख रही है। मामले को लेकर आज उत्पाद सचिव के अलावा बोकारो रेंज के आईजी, डीआईजी और एसपी ने अवैध शराब फैक्ट्री का निरीक्षण कर जानकारी ली।   उधर, गढ़वा जिल...

मार्च 29, 2024 9:04 अपराह्न

views 19

भाजपा ने दुमका पेट्रोल कांड के दोषियों को फांसी की मांग राज्य सरकार से की

भाजपा ने दुमका पेट्रोल कांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग राज्य सरकार से की है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने आज रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोषियों ने जिस बर्बरता को अंजाम दिया था, उसे देखते हुए उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

मार्च 29, 2024 8:40 अपराह्न

views 17

संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी ने झारखंड में जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया

संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी ने झारखंड में जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजय शंकर नायक ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड के बुनियादी मुद्दों को लेकर पार्टी जमीनी स्तर पर आंदोलन करेगी।

मार्च 29, 2024 6:42 अपराह्न

views 16

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए नक्शा तैयार

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर ने इसे लेकर स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ आर्किटेक्चर टीम भी मौजूद रही। इस दौरान डीआरएम ने सारी दिक्कतों को दूर करने और पुनर्वास की सरकार की योजना के मुताबिक सबका पुनर्वास करने को क...

मार्च 29, 2024 6:40 अपराह्न

views 25

ईडी कल पीएमएलए अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगा

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी कल पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगा। हेमंत सोरेन को बड़गाईं अंचल की 8 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा के आरोप में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

मार्च 29, 2024 6:29 अपराह्न

views 35

झारखंड: लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य की सीमा को सील कर सुरक्षा बढ़ाई गई

लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य की सीमा को सील कर सुरक्षा बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल सीमा और उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र में 7 -7 चेक नाका बनाए गए हैं। सभी जिले के प्रवेश स्थानों पर वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध सामान लेकर या पैसे को लेकर आने जाने वाले हर छोटे और बड़े वाहनों की चेकिंग की जा र...