मार्च 29, 2024 10:09 अपराह्न

views 22

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में भगवानगोला और बारानगर विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

  तृणमूल कांग्रेस ने आज पश्चिम बंगाल में भगवानगोला और बारानगर विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भगवानगोला से रेयात हुसैन सरकार और बारानगर सीट से संयतिका बनर्जी चुनाव लड़ेंगी। भगवानगोला में 7 मई को और बारानगर में पहली जून को मतदान होगा।

मार्च 29, 2024 10:05 अपराह्न

views 28

उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए

  उत्तरप्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। अंसारी का कल बांदा मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 63 वर्षीय अंसारी उत्तरप्रदेश में मऊ-सदर सीट से पांच बार विधायक रहे और वर्ष 2005 से उत्‍तरप्रदेश और पंजाब की जेल में थे। बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्...

मार्च 29, 2024 9:59 अपराह्न

views 24

झारखंड में 13 मई से 1 जून तक लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में 14 सीटों पर मतदान होगा

  झारखंड में 13 मई से 1 जून तक लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में 14 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से पांच सीटें अनुसूचित जनजाति उम्‍मीदवारों के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति के उम्‍मीदवार के लिए आरक्षित होगी। आठ सीटें सामान्‍य श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिए रहेंगी। निर्वाचन आयोग स्‍वतंत्र और निष्...

मार्च 29, 2024 9:56 अपराह्न

views 43

30 मार्च को मनाया जाएगा राजस्थान स्थापना दिवस

  कल 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। ब्रिटिश काल में राजस्थान को ‘राजपुताना’ कहा जाता था। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर की रियासतों को सात चरणों में एकीकृत कर राजस्थान के मौजूदा स्वरूप को 30 मार्च, 1...

मार्च 29, 2024 9:52 अपराह्न

views 29

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लखनऊ में विकसित भारत एंबेसडर मीट-अप कार्यक्रम में इस दशक को भारत का दशक बताया

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि खेल, अंतरिक्ष, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और विज्ञान से लेकर स्टार्टअप तक-- यह भारत का दशक है। श्री ठाकुर ने यह बात आज लखनऊ में विकसित भारत एंबेसडर मीट-अप कार्यक्रम में कही। उन्होंने कृषि के आधुनिकीकरण में प्रौ...

मार्च 29, 2024 9:52 अपराह्न

views 21

अयोध्या में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जागरुक किया

अयोध्या में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत आज कई पार्को और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जागरुक किया। उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए विमेन पावर लाइन एक शून्य नौ शून्य, यूपी एक सौ बारह, ऑपरेशन कवच एक आठ एक, महिला हेल्पलाइन एक शून्य स...

मार्च 29, 2024 9:50 अपराह्न

views 21

बिहार में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- पार्टी 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

  बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन-  ए आई एम आई एम पार्टी 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, सीतामढी, वाल्मीकि नगर और मधुबनी की सीटें भी शामिल हैं।     ए आई एम आई एम 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा पहले ही क...

मार्च 29, 2024 9:48 अपराह्न

views 24

रूस ने उत्‍तरी कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्‍त राष्‍ट्र विशेषज्ञों के एक पैनल के नवीकरण पर वीटो किया

  रूस ने उत्‍तरी कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्‍त राष्‍ट्र विशेषज्ञों के एक पैनल के नवीकरण पर वीटो कर दिया है। रूस ने यह निर्णय इन खबरों के बाद लिया है कि यह विशेषज्ञ समिति रूस द्वारा उत्‍तर कोरिया से बैलेस्टिक प्रक्षेपास्‍त्र सहित अन्य हथियारों की खरीद की जांच कर रही थी। रूस की ...

मार्च 29, 2024 9:47 अपराह्न

views 20

लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन ड्यूटी पर रहने वाले कर्मियों को बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी

लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन ड्यूटी पर रहने वाले बारह सेवाओं के कर्मियों को बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। इनमें सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आकस्मिक एवं एम्बुलेंस सेवा, डाक विभाग, ट्रैफिक पुलिस, रेलवे, विद्युत विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, मेट्रो रेल कारपोरेशन, दूरद...

मार्च 29, 2024 9:44 अपराह्न

views 25

बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों के नामांकन-पत्रों की होगी कल जांच

  बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों-- गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद के नामांकन-पत्रों की जांच कल होगी। इन सीटों के लिए कुल 72 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। इनमें गया से 22, औरंगाबाद से 21, नवादा से 17 और जमुई से 12 प्रत्याशी शामिल हैं। 2 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। इन संसदीय...