मार्च 30, 2024 6:50 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल प्रदेश के मेरठ जिले के दौरे पर आएगें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल प्रदेश के मेरठ जिले के दौरे पर आएगें। प्रधानमंत्री मेरठ में राजनीतिक रैली को संबोधित करेगें। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेगें। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा समिति सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज प्रशासन और पुलिस के अधिकारी र...

मार्च 30, 2024 6:43 अपराह्न

views 20

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने घरेलू उड़ान में सिर्फ 3 महीने में ही कई उपब्धियां हासिल की

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने घरेलू उड़ान में सिर्फ 3 महीने में ही कई उपब्धियां हासिल कर ली हैं। प्रदेश के 6 हवाई अड्डों को पीछे छोड़ते हुए इस एयरपोर्ट ने घरेलू उड़ान और यात्री की संख्या के मामले में पहला स्थान हासिल कर लिया है। यही नहीं देश में अयोध्या एयरपोर्ट को नवा स्थान प्रा...

मार्च 30, 2024 6:08 अपराह्न

views 29

सुश्री मौसमी बसु को वर्ष 2024-25 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय शिक्षक संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है

  सुश्री मौसमी बसु को वर्ष 2024-25 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय शिक्षक संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। सुश्री मीनाक्षी सुन्‍दरियाल और श्री प्रदीप के. शिंदे, संघ के उपाध्‍यक्ष होंगे। श्री सैयद अख्‍तर हुसैन को सचिव तथा विकास वाजपेयी तथा कौशल किशोर को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया ...

मार्च 30, 2024 6:06 अपराह्न

views 16

बिहार में, भारतीय कम्‍युनिस्ट पार्टी – मार्क्‍सवादी लेनि‍नवादी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है

  बिहार में, भारतीय कम्‍युनिस्ट पार्टी - मार्क्‍सवादी लेनि‍नवादी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। विपक्षी महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कल हुए समझौते के अनुसार, पार्टी तीन लोकसभा सीटों-- आरा, नालंदा और काराकाट पर चुनाव लड़ेगी। आरा से सुदामा प्रसाद और नालंदा से सं...

मार्च 30, 2024 6:04 अपराह्न

views 29

लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल चाकुरकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल

  लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल चाकुरकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। महाराष्‍ट्र के उप-मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और राज्‍य भाजपा अध्‍यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में आज उन्‍होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्रीमती अर्चना के पति शैलेश पाटि...

मार्च 30, 2024 6:03 अपराह्न

views 14

गोवा में जारी भारतीय महिला लीग के दौरान महिला फुटबॉल खिलाडियों के साथ कोच के दुर्व्‍यवहार को मंत्रालय ने गंभीरता से लिया

  युवा कार्यक्रम और खेलमंत्री अनुराग सिंह‍ ठाकुर ने कहा है कि गोवा में जारी भारतीय महिला लीग के दौरान महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ कोच के दुर्व्‍यवहार को मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि इस मामले में अखिल भारतीय फुटबाल परिसंघ को त्‍वरित कार्रवाई कर...

मार्च 30, 2024 5:56 अपराह्न

views 36

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव घोषणा-पत्र समिति का गठन किया

  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव घोषणा-पत्र समिति का गठन किया है। पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यह घोषणा करते हुए कहा कि 27 सदस्‍यीय समिति के अध्‍यक्ष पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह होंगे। वरिष्‍ठ भाजपा नेता श्रीमती निर्मला सीतारामन को ...

मार्च 30, 2024 5:55 अपराह्न

views 36

दिल्‍ली में लोकसभा की सात सीटों के लिए चुनाव 25 मई को होगा

  दिल्‍ली में लोकसभा की सात सीटों के लिए चुनाव 25 मई को होगा। ये सात सीटें हैं- चांदनी चौक, नई दिल्‍ली, उत्तर-पूर्वी दिल्‍ली, पूर्वी दिल्‍ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्‍ली, पश्चिमी दिल्‍ली और दक्षिणी दिल्‍ली।  इन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी। पर्चे छह मई तक भरे जा सकेंगे और नाम वापस लेन...

मार्च 30, 2024 5:54 अपराह्न

views 10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व प्रेम और करुणा का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा कि ईस्टर त्याग और क्षमा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यीशु ...

मार्च 30, 2024 5:53 अपराह्न

views 22

झारखण्‍ड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -मार्क्सवादी लेनिनवादी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के एकमात्र प्रत्‍याशी की घोषणा कर दी है

  झारखण्‍ड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -मार्क्सवादी लेनिनवादी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के एकमात्र प्रत्‍याशी की घोषणा कर दी है। महागठबंधन में सीटों को लेकर हुए समझौते के अनुसार, पार्टी कोडरमा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने इस सीट के लिए मौजूदा विधायक विनोद सिंह को उम्मीदवा...