अप्रैल 15, 2024 8:41 अपराह्न

views 29

निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को आम चुनाव के लिए घर से ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की

      निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं को आगामी आम चुनाव के लिए घर से ही मतपत्र का उपयोग करके वोट डालने की सुविधा प्रदान की है। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि बूथ स्तर अधिकारी अपने क्षेत्र में इन श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले...

अप्रैल 15, 2024 8:40 अपराह्न

views 18

एमएचयू करनाल को सर्वश्रेष्ठ बागवानी विश्वविद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

       महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय-एम एच यू करनाल को  सर्वश्रेष्ठ बागवानी विश्वविद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान हैदराबाद में एक कार्यक्रम में 'कृषि व्यापार शिखर सम्मेलन और पुरस्कार संस्था' द्वारा इस विश्‍वविदयालय को बागवानी में उल्लेखनीय प्रगति के लिए दिया गया...

अप्रैल 15, 2024 8:39 अपराह्न

views 51

दुबई में विश्व मलयाली परिषद मध्य पूर्व के द्वारा विशु त्‍योहार के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

      दुबई में विश्व मलयाली परिषद मध्य पूर्व के द्वारा विशु त्‍योहार के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशु पर्व आमतौर पर अप्रैल में उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्‍योहार मलयालम कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। इस उत्सव में प्रतीकात्मक धन ("विशु कैनीतम") का आदान-प्रदान कि...

अप्रैल 15, 2024 8:37 अपराह्न

views 23

आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की 16वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई

      आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की 16वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने आतंकवाद विरोधी चुनौतियों का आकलन किया, जिसमें आतंकवादियों द्वारा नई और उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग, आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इंटरनेट का दुरुपयोग, कट्टरपंथ और...

अप्रैल 15, 2024 8:34 अपराह्न

views 18

तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को मिलने वाली सहायता राशि पर रोक लगाने का आरोप लगाया

      तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को मिलने वाली सहायता राशि पर रोक लगाने का आरोप लगाया है।     भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल आतंकवाद पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस पर तृणमूल कांग्रेस की नेता शशि पंजा ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि वह पश्चिम ...

अप्रैल 15, 2024 8:33 अपराह्न

views 17

उच्‍चतम न्‍यायालय ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया

      उच्‍चतम न्‍यायालय ने आज दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। केजरीवाल ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले  में ईडी की हिरासत से रिहाई की मांग करते हुए यह याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत 29 अप्रैल को इस मामले की दोबारा सुनवाई करेगी। ...

अप्रैल 15, 2024 8:30 अपराह्न

views 20

भाजपा नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग में एक जनसभा को सम्‍बोधित किया

      भाजपा नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज सत्‍तारूढ तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में आम लोगों को केन्‍द्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्‍होंने दार्जिलिंग लोकसभा सीट से पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में कलिमपोंग में एक जनसभा को सम्‍बोधित किया। श्री ठाकुर...

अप्रैल 15, 2024 8:28 अपराह्न

views 27

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 12 मई से जारी

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 12 मई से जारी है। इस चरण की मैनपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने आज अपना नामांकन किया। उनके नामांकन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री सहित पार्टी के पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। ना...

अप्रैल 15, 2024 8:28 अपराह्न

views 28

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने जेल में बंद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की

      आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आज जेल में बंद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात लगभग आधे घंटे चली।     इस मुलाकात के बाद पार्टी मुख्‍यालय पर एक प्रेसवार्ता में डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि मुख्‍य...

अप्रैल 15, 2024 9:11 अपराह्न

views 25

भारत और उजबेकिस्‍तान के बीच होने वाले संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डस्‍टलिक में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय सैनिकों का एक दस्‍ता उजबेकिस्‍तान रवाना हो गया

      भारत और उजबेकिस्‍तान के बीच होने वाले संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डस्‍टलिक (DUSTLIK) में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय सैनिकों का एक दस्‍ता आज उजबेकिस्‍तान रवाना हो गया। दोनों देशों के बीच यह सैन्‍य अभ्‍यास 15 से 28 अप्रैल तक उजबेकिस्‍तान के तरमेज में होगा।     रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत की ओर स...