अप्रैल 17, 2024 5:38 अपराह्न

views 29

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग का जागरूकता अभियान जारी

लोकसभा चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग का जागरूकता अभियान जारी है। राज्य के प्रमुख अधिकारी लगातार लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश के 83 लाख से...

अप्रैल 17, 2024 5:37 अपराह्न

views 27

उत्तराखंड में लागू आदर्श आचार संहिता के तहत 16 मार्च से अब तक कुल 16 करोड़ 05 लाख रुपये की राशि जब्त की गई

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के तहत 16 मार्च से अब तक कुल 16 करोड़ 05 लाख रुपये की राशि जब्त की गयी है। देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पकड़ी गई रकम में 05 करोड़ 70 लाख रुपये नकद मिले हैं। साथ ही एनडीपीएस और...

अप्रैल 17, 2024 5:34 अपराह्न

views 20

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हरिद्वार के कनखल निवासी अदिति तोमर ने 247वीं रैंक हासिल की

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हरिद्वार के कनखल निवासी अदिति तोमर ने 247वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अदिति ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाई को दिया है। अदिति का कहना है कि सफल से सफलतम बनने के लिए रोजाना 8 से 10 घंटे नियमित पढ़ाई...

अप्रैल 17, 2024 5:30 अपराह्न

views 27

केरल के 20 संसदीय चुनाव क्षेत्रों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा

केरल के 20 संसदीय चुनाव क्षेत्रों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। तिरुवनंतपुरम भी इनमें से एक है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ और सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाला एलडीएफ चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है।

अप्रैल 17, 2024 5:29 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, शाम 5 बजे थम जाएगा चुनावी शोर

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। पहले चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में उत्तराखंड की पांच सीटों सहित 17 राज्यों और चार केन्द्रशासित प्रदेशों की एक सौ दो लोकसभा सीटों पर इस महीने की 19 तारीख को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज सभी राजनीतिक दल और ...

अप्रैल 17, 2024 5:19 अपराह्न

views 107

भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार हटाना चाहती है और कांग्रेस भ्रष्टाचारी को बचाना चाहती है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के गठबंधन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दक्षिणी राज्य केरल में दोनों पार्टियां एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन हैं। अगरतला में एक रैली में श्री मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के युवराज...

अप्रैल 17, 2024 2:10 अपराह्न

views 42

अयोध्या: सूर्य तिलक से जगमगा उठा रामलला का मस्तक

रामनवमी के अवसर पर आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर अयोध्या मंदिर में विराजमान भगवान रामलला की प्रतिमा के मस्तक पर सूर्य तिलक जगमगा उठा। शीशे और लेंस को शामिल करके एक व्‍यापक क्रियाविधि से रामलला की प्रतिमा पर सूर्य तिलक को संभव बनाया गया। अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवम...

अप्रैल 17, 2024 1:58 अपराह्न

views 26

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से देखा रामलला का सूर्य तिलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामलला के सूर्य तिलक को डिजिटल माध्यम से देखा। सोशल मीडिया पोस्‍ट के माध्यम से श्री मोदी ने कहा कि लाखों भारतीयों की तरह यह उनके लिए भी एक भावुक क्षण है। उन्‍होंने कहा कि अयोध्या की भव्य रामनवमी ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि सूर्य तिलक सभी के जीवन में ऊर्जा...

अप्रैल 17, 2024 1:53 अपराह्न

views 26

गुजरात: माधवपुर घेड मेला आज से शुरू, राज्यपाल देवव्रत आचार्य करेंगे उद्घाटन

गुजरात में पश्चिम और उत्तर-पूर्वी संस्कृति का संगम प्रसिद्ध माधवपुर घेड मेला आज से शुरु हो रहा है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज शाम पोरबंदर के माधवपुर गांव में पांच दिन के इस मेले का उद्घाटन करेंगे।

अप्रैल 17, 2024 1:44 अपराह्न

views 34

असम: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने कहा, एनडीए सरकार की योजनाओं में किसी के साथ नहीं होता है भेदभाव 

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज असम के नलबाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। श्री मोदी ने उपस्थित जन-समूह को बोहाग-बिहू के अवसर पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है। 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम को आखिरकार अपना भव्‍य मंदिर मिला। उन्‍होंने कहा...