दिसम्बर 7, 2025 10:18 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 10:18 अपराह्न

views 25

गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग, 25 लोगों की मौत

गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में लगी आग के कारण 25 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत जलने से और अन्‍य की मौत धुएं से हुई। मृतकों में 4 पर्यटक थे।

दिसम्बर 7, 2025 8:55 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 8:55 अपराह्न

views 14

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उभरती वैश्विक व्यवस्था और भारत-जापान सहयोग की अनिवार्यता पर दिया जोर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में भारत-जापान फोरम के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने उभरती विश्व व्यवस्था और भारत-जापान के बीच घनिष्‍ठ सहयोग की अनिवार्यता पर चर्चा की। इससे पहले कल, फोरम के उद्घाटन सत्र में, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने...

दिसम्बर 7, 2025 8:03 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 8:03 अपराह्न

views 33

दिल्ली में तापमान में गिरावट, बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता

  राजधानी में आज दिन में मौसम सामान्‍य रहा। हालांकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान छह दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाये रहने की सम्‍भाव...

दिसम्बर 7, 2025 8:47 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 8:47 अपराह्न

views 22

अंतर-सरकारी समिति सत्र के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक प्रतिबंध, कई मार्गों से बचने की सलाह

  दिल्ली यातायात पुलिस ने 8 से 13 दिसंबर तक लाल किले में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के लिए अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए, सुबह 8 से रात 9 बजे तक यातायात परामर्श जारी किया है।   यातायात पुलिस ने केवल निर्धारित पार्किंग और मार्गों का उपयोग करने के निर्देश दि...

दिसम्बर 7, 2025 7:51 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 7:51 अपराह्न

views 19

दिल्ली तीन हज़ार वर्षों से निरंतर सांस्कृतिक विकास की रही है साक्षी : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक दिल्ली तीन हज़ार वर्षों से निरंतर सांस्कृतिक विकास की साक्षी रही है।   अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा हेतु अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की अमूर्त विर...

दिसम्बर 7, 2025 7:35 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 7:35 अपराह्न

views 50

भारत लाल किले में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत पर अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र की मेजबानी करेगा

  भारत अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन कल से 13 दिसम्‍बर तक नई दिल्ली के लाल किले में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए किया जाएगा।   भारत ने इस वर्ष दिपावली पर्व को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल करने का प्रस्‍ताव रखा है। दिपावली का पर्व भाईचारा, ...

दिसम्बर 7, 2025 7:42 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 7:42 अपराह्न

views 43

सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हुईं शामिल, वीर सैनिकों और बलिदानियों को नमन

  दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा कि यह दिवस उन अ...

दिसम्बर 7, 2025 6:07 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 6:07 अपराह्न

views 46

यूनान के क्रेते द्वीप के पास नाव पलटी, भूमध्य सागर पार करने की कोशिश में 18 प्रवासियों की मौत

  यूनान के क्रेते द्वीप के दक्षिण में एक नाव के पलट जाने से भूमध्य सागर पार करने की कोशिश कर रहे 18 प्रवासी मारे गए।   अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है। यूरोपियन बॉर्डर एजेंसी फ्रोंटेक्स का एक जहाज़ और एक विमान, ग्रीक कोस्ट गार्ड का एक हेलीकॉप्टर और तीन व्यापारी जहाज़ों ने बचा...

दिसम्बर 7, 2025 5:51 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 5:51 अपराह्न

views 64

विज्ञान महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा—नवाचार का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे

  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वैज्ञानिकों से आग्रह किया है कि उनके नवाचारों के लाभ प्रयोगशाला तक सीमित न रहकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में 11वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन के सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि...

दिसम्बर 7, 2025 5:46 अपराह्न दिसम्बर 7, 2025 5:46 अपराह्न

views 55

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तीन ज़िलों में मिले 5 लोगों के शव

  पाकिस्तान के बलूचिस्तान में, तीन ज़िलों - पंजगुर, खलीकाबाद और ज़ेहरी - में पांच लोगों के शव मिले हैं, जिससे प्रांत में हत्याओं और गुमशुदगी के मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। मानवाधिकार संगठनों और कार्यकर्ताओं का तर्क है कि दूर-दराज के इलाकों में प्रताड़ित शवों की व्यवस्थित बर...