अगस्त 24, 2024 5:43 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:43 अपराह्न

views 4

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन की आलोचना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इनके गठबंधन से यह साबित हो गया है कि कहीं न कहीं कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों के लिए सत्ता पहले है।

अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न

views 7

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लिया

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र के मालदेवता, सेरकी और सिरवाल गढ़ का निरीक्षण कर अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य सहित जनसमस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त आवश्यक सेवाओं को तीन...

अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न

views 7

उत्तराखंड में 37 लाख से अधिक बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दवाई खिलाने का अभियान शुरू

राज्य के 37 लाख से अधिक बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दवाई खिलाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के दौरान बच्चों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। देहरादून के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में राष्ट्रीय कृमि दिवस आयोजन के लिए मिशन निदेशक, एन.एच.एम., स्वाति एस भदौरिया, की अध्यक्षता म...

अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न

views 7

विधानसभा के मानसून सत्र में खेल विश्वविद्यालय विधेयक प्रस्ताव को मिली मंजूरी

विधानसभा के मानसून सत्र में खेल विश्वविद्यालय विधेयक प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जाहिर करते हुए इसे, प्रदेश के लिए खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक दिन बताया है। रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री का भी आभार प्रकट किया और कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास के ल...

अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:42 अपराह्न

views 3

मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए सीएम धामी ने श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों को किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों शासन व प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों को धन्यवाद किया। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी और अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश दिए। विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद श्री धा...

अगस्त 24, 2024 5:41 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:41 अपराह्न

views 8

उत्तराखंड विधानसभा सदन में हुई सकारात्मक चर्चा को सीएम धामी ने राज्य हित में बताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सदन में हुई सकारात्मक चर्चा को राज्य हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में कई विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई तथा उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। अनुपूरक बजट, सामान्य बजट ...

अगस्त 24, 2024 5:41 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:41 अपराह्न

views 7

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही 18 घण्टे नौ मिनट चली। इस दौरान तीन अध्यादेश और नौ विधेयक सदन के पटल पर रखे गए। पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक के अनुपूरक बजट सहित सदन में सात विधेयक पारित हुए और दो प्रवर समिति को सौंपे गए।   इसके साथ ही विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया...

अगस्त 24, 2024 5:32 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:32 अपराह्न

views 7

कर्मचारियों के मुद्दों पर समन्वय के साथ सकारात्मक दिशा में कार्य करेगी सरकार- विक्रमादित्य सिंह

कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर सरकार समन्वय के साथ सकारात्मक दिशा में कार्य करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कैबिनेट के अन्य सहयोगी मामले पर सहयोग के साथ कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह बात निरम...

अगस्त 24, 2024 5:31 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:31 अपराह्न

views 7

कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से विभिन्न अराजपत्रित कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की और अपनी मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य हैं और उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। कर्मचारियो...

अगस्त 24, 2024 5:30 अपराह्न अगस्त 24, 2024 5:30 अपराह्न

views 5

करदाता संवाद अभियान के अन्तर्गत व्यापारियों व करदाताओं के लिए कार्यशाला आयोजित 

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा करसोग में करदाता संवाद अभियान के अंतर्गत व्यापारियों और करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत समिति कक्ष में आयोजित की गई इस कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी रमेश चौहान ने की। कार्यशाला में...