सितम्बर 1, 2024 12:00 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:00 अपराह्न

views 5

विमुक्त एवं घुमंतू जातियों से संबंधित 73वां विमुक्त जाति दिवस मनाया गया

कल 73वां विमुक्त जाति दिवस मनाया गया। विमुक्त एवं घुमंतू जातियों से संबंधित इस दिवस को मनाने का उद्देश्य इन जातियों को मुख्य धारा से जोड़कर इनका विकास करना है। इस अवसर पर कल लखनऊ में समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने विमुक्त जातियों के अधिकारियों और कर्मचारियों का ...

सितम्बर 1, 2024 11:55 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 5

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा परिषद को आदेश दिया है कि वह वर्ष 2018 में शुरू की गई प्रक्रिया के तहत 27,713 पदों के संबंध में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (एटीआरई) कराने के लिए तत्काल कदम उठायें। न्यायालय ने कहा है कि यदि इस संबंध में कोई कानूनी बाधा न हो, तो एटीआरई करान...

सितम्बर 1, 2024 11:48 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 6

लखनऊ में आज से किया जाएगा 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कल लखनऊ पहुंचे खिलाड़ियों, सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया। एक सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर पूर्ण सहयोग करेगी।

सितम्बर 1, 2024 11:46 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:46 पूर्वाह्न

views 9

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी जाएंगे। वह दीनदयाल हस्तकला संकुल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में शामिल होगे। कार्यशाला में एक हजार से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प...

सितम्बर 1, 2024 11:43 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:43 पूर्वाह्न

views 8

पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का गोरखपुर में लोकार्पण करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का गोरखपुर में लोकार्पण करेंगे। सात सितम्बर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। लोकार्पण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित...

सितम्बर 1, 2024 11:41 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:41 पूर्वाह्न

views 6

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न होने पर बधाई दी

उत्तर प्रदेश के आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,200 पदों के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों और अधिकारियों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और सभी जिलों के जिला प्रशासन को धन्यवाद क...

सितम्बर 1, 2024 11:32 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 3

पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष इंटर जोन चैंपियनशिप की आज रांची में शुरुआत

पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष इंटर जोन चैंपियनशिप की आज झारखंड की राजधानी रांची में शुरुआत होगी। इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा ले रही हैैं। हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता सात सितंबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडि...

सितम्बर 1, 2024 11:30 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 4

मौसम विभाग ने झारखंड के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने झारखंड के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है उनमें रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने आज तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जतायी है।

सितम्बर 1, 2024 11:27 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 3

यूपीएससी की सीडीएस तथा एनडीए-एनए परीक्षा के लिए रांची में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आज सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) तथा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसे लेकर राजधानी रांची में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सीडीएस के लिए सात और एनडीए-एनए के लिए सत्रह परीक्षा केंद्र रांच...

सितम्बर 1, 2024 11:22 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:22 पूर्वाह्न

views 3

झारखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उत्पाद सिपाही अभ्यर्थियों की मौत पर राज्य सरकार पर निशाना साधा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उत्पाद सिपाही अभ्यर्थियों की मौत पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए सिर्फ 15 दिन का समय मिला। श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की कुव्यवस्था के कारण आधा दर्जन से अधिक बेरोजगार युवकों की जान चली गई।