सितम्बर 1, 2024 1:16 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:16 अपराह्न

views 10

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाला

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राष्‍ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।   एयर मार्शल तेजिन्दर सिंह राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 13 जून 1987 ...

सितम्बर 1, 2024 12:55 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:55 अपराह्न

views 3

आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान असना ने कल रात कलिंगपट्टनम के पास तट को पार किया

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हालिया चक्रवाती तूफान असना के संबंध में एक अपडेट जारी किया है। अपडेट के मुताबिक चक्रवाती तूफान असना कल रात 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच कलिंगपट्टनम के पास तट को पार कर गया, जिससे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर काफी प्रभाव पड़ा। इस तूफान के परिणाम...

सितम्बर 1, 2024 1:20 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:20 अपराह्न

views 4

डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में महानिदेशक का पदभार संभाला

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने आज नई दिल्‍ली में आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में महानिदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत अपने 33 वर्ष के कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। 

सितम्बर 1, 2024 12:41 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:41 अपराह्न

views 7

जम्मू-कश्मीर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए अनंतनाग का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी. के. पोले ने आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कल अनंतनाग का दौरा किया।   मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेरिनाग का भी दौरा किया जहां सांस्कृतिक नाटक, गायन कार्यक्रम, मतदाता प्रतिज्ञा सहित एक रंगीन स्वीप कार्यक्रम आयोजित...

सितम्बर 1, 2024 12:32 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:32 अपराह्न

views 10

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने के निर्णय को परिवर्तनकारी कदम बताया

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने के निर्णय को परिवर्तनकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम दर्शाता है कि लैंगिक समानता और लैंगिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। देहरादून में आज उत्तराखंड के राष्‍ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के कै...

सितम्बर 1, 2024 12:16 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:16 अपराह्न

views 12

महाराष्ट्र: मुंबई और उसके उपनगरों सहित अधिकांश क्षेत्रों में कम हुई बारिश, कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों सहित अधिकांश क्षेत्रों में बारिश कम हो गई है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने तीन जिलों जालना, परभणी और हिंगोली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नांदेड़ और लातूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से नांदेड़ जिले में पिछले 24 घंटों से ल...

सितम्बर 1, 2024 12:00 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:00 अपराह्न

views 5

विमुक्त एवं घुमंतू जातियों से संबंधित 73वां विमुक्त जाति दिवस मनाया गया

कल 73वां विमुक्त जाति दिवस मनाया गया। विमुक्त एवं घुमंतू जातियों से संबंधित इस दिवस को मनाने का उद्देश्य इन जातियों को मुख्य धारा से जोड़कर इनका विकास करना है। इस अवसर पर कल लखनऊ में समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने विमुक्त जातियों के अधिकारियों और कर्मचारियों का ...

सितम्बर 1, 2024 11:55 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 5

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा परिषद को आदेश दिया है कि वह वर्ष 2018 में शुरू की गई प्रक्रिया के तहत 27,713 पदों के संबंध में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (एटीआरई) कराने के लिए तत्काल कदम उठायें। न्यायालय ने कहा है कि यदि इस संबंध में कोई कानूनी बाधा न हो, तो एटीआरई करान...

सितम्बर 1, 2024 11:48 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 6

लखनऊ में आज से किया जाएगा 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से 14वें हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कल लखनऊ पहुंचे खिलाड़ियों, सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया। एक सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर पूर्ण सहयोग करेगी।

सितम्बर 1, 2024 11:46 पूर्वाह्न सितम्बर 1, 2024 11:46 पूर्वाह्न

views 9

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी जाएंगे। वह दीनदयाल हस्तकला संकुल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में शामिल होगे। कार्यशाला में एक हजार से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प...