सितम्बर 1, 2024 1:40 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:40 अपराह्न

views 7

सीसीपीए ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में झूठे और भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने पर शंकर आईएएस अकादमी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में झूठे और भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए शंकर आईएएस अकादमी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि यह यह निर्णय उपभोक्ताओं ...

सितम्बर 1, 2024 1:47 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:47 अपराह्न

views 5

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ के गंभीर हालात

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में बूडामेरू बांध में दरार आने से और अम्‍बापुरम के निकट कामूला तथा वागालेरू नहर के तटबंध टूटने से बाढ़ के गंभीर हालात हो गए हैं। परिणामस्‍वरूप सुन्‍दरैया नगर, राजीव नगर, प्रकाश नगर और पाइपलाइन रोड सहित कई क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। बाढ़ का पानी गलियों में बह रहा है और मकान...

सितम्बर 1, 2024 1:33 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:33 अपराह्न

views 3

रूस ने यूक्रेन के 158 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया

रूस ने कल रात यूक्रेन के 158 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इनमें से दो ड्रोन मास्को शहर में और नौ ड्रोन मास्को के निकटवर्ती क्षेत्र में मार गिराए गए। यह यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 46 ड्रोन कुर्स्क क्षेत्र में मार गिराए गए। इस वर्ष के शुरू...

सितम्बर 1, 2024 1:29 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:29 अपराह्न

views 9

देशभर में आज से मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

देशभर में आज से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। यह प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। इस वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत 1982 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाद्य एवं पोषण बोर्ड द्वारा की गई थी।

सितम्बर 1, 2024 1:12 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:12 अपराह्न

views 4

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बेंगलुरु में नवनिर्मित वंदे भारत शयनयान बोगी का निरीक्षण किया

रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज बेंगलुरु में बीईएमएल के परिसर में नवनिर्मित वंदे भारत शयनयान बोगी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत शयनयान बोगी का नया संस्करण परीक्षण के लिए तैयार है और अगले कुछ दिन में यह संयंत्र से बाहर आ जाएगा। ...

सितम्बर 1, 2024 1:16 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:16 अपराह्न

views 10

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाला

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राष्‍ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।   एयर मार्शल तेजिन्दर सिंह राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 13 जून 1987 ...

सितम्बर 1, 2024 12:55 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:55 अपराह्न

views 3

आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान असना ने कल रात कलिंगपट्टनम के पास तट को पार किया

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हालिया चक्रवाती तूफान असना के संबंध में एक अपडेट जारी किया है। अपडेट के मुताबिक चक्रवाती तूफान असना कल रात 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच कलिंगपट्टनम के पास तट को पार कर गया, जिससे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर काफी प्रभाव पड़ा। इस तूफान के परिणाम...

सितम्बर 1, 2024 1:20 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 1:20 अपराह्न

views 4

डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में महानिदेशक का पदभार संभाला

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने आज नई दिल्‍ली में आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में महानिदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत अपने 33 वर्ष के कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। 

सितम्बर 1, 2024 12:41 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:41 अपराह्न

views 7

जम्मू-कश्मीर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए अनंतनाग का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी. के. पोले ने आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कल अनंतनाग का दौरा किया।   मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेरिनाग का भी दौरा किया जहां सांस्कृतिक नाटक, गायन कार्यक्रम, मतदाता प्रतिज्ञा सहित एक रंगीन स्वीप कार्यक्रम आयोजित...

सितम्बर 1, 2024 12:32 अपराह्न सितम्बर 1, 2024 12:32 अपराह्न

views 10

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने के निर्णय को परिवर्तनकारी कदम बताया

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने के निर्णय को परिवर्तनकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम दर्शाता है कि लैंगिक समानता और लैंगिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। देहरादून में आज उत्तराखंड के राष्‍ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के कै...