सितम्बर 2, 2024 5:57 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:57 अपराह्न

views 4

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की डिस्कस-थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर योगेश कथूनिया को बधाई दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस पैरालिंपिक में पुरुषों की डिस्कस-थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर योगेश कथूनिया को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनका लगातार शानदार प्रदर्शन उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

सितम्बर 2, 2024 5:57 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:57 अपराह्न

views 7

मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी

आज मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।  उत्तराखंड के लिए मसूरी में छह राज्य आंदोलनकारियों ने अपना बलिदा...

सितम्बर 2, 2024 5:54 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:54 अपराह्न

views 4

श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्‍याशी नमल राजपक्ष ने कोलंबो में अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया

श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्‍याशी नमल राजपक्ष ने आज कोलंबो में अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति गोटबया राजपक्ष और महिंदा राजपक्ष भी उपस्थित थे।     राष्‍ट्रपति पद के अन्‍य प्रमुख उम्मीदवार वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ, साजिथ प्रेमदासा...

सितम्बर 2, 2024 5:53 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:53 अपराह्न

views 9

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी से सम्बद्ध विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक की

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी से सम्बद्ध विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जल-स्रोतों और नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए दीर्घकालीन और व्यापक योजना तैयार कर इनकी निगरानी और रखरखाव के लिए भी प्रावधान करने को कहा। उन्होंने कहा...

सितम्बर 2, 2024 5:52 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:52 अपराह्न

views 7

नैनीताल के कालाढूंगी में आठ किलोमीटर से अधिक लंबाई की नहर कवरिंग को स्वीकृति

नैनीताल के कालाढूंगी में पनचक्की चैराहे से कमलुवागांजा तक की आठ किलोमीटर से अधिक लंबाई की नहर कवरिंग को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इस नहर के कवरिंग व सुदृढ़ीकरण से मार्ग की चैड़ाई बढेगी और चैफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर और रामणी क्षेत्र की आबादी लाभान्वित होगी।   कॉलटैक्स-पनचक्की स...

सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न

views 7

पेरिस पैरालिंपिकः नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण-पदक जीता

पेरिस पैरालिंपिक में नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्‍होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्‍वर्ण जीता।     इससे पहले योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीता...

सितम्बर 2, 2024 6:06 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 6:06 अपराह्न

views 13

दिल्ली हाट में 14 दिवसीय प्रदर्शनी ‘छाप’ का हुआ शुभारंभ

वस्‍त्र मंत्रालय के सहयोग से राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान द्वारा आयोजित 14 दिवसीय प्रदर्शनी छाप आज दिल्ली हाट में शुरू हुई। मंत्रालय ने कहा है कि यह प्रदर्शनी संस्‍थान के विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और कारीगरों के बीच रचनात्मक सहयोग को दर्शाती है।   इस प्रदर्शनी में देश भर से आय...

सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न

views 4

दिल्ली-एम्स में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्‍ट्रीय नेत्र बैंक की अध्यक्ष डॉ.राधिका टंडन ने सम्मेलन की अध्यक्षता की और कॉर्निया प्रत्यारोपण के महत्व और इस बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ...

सितम्बर 2, 2024 5:28 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:28 अपराह्न

views 9

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में चट्टान गिरने से दो महिला-तीर्थयात्रियों की मौत, एक की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में चट्टान गिरने से आज दो महिला तीर्थयात्रियों की मृत्‍यु हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना पंछी हेलीपैड के पास हुई। घायल लड़की का अस्पताल में उपचार चल रहा है। भूस्खलन और पत्थरों के गिरने से मंदिर का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वैष्णो देवी श...

सितम्बर 2, 2024 5:17 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 5:17 अपराह्न

views 11

पेरिस पैरालिंपिकः योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस-थ्रो एफ-56 स्पर्धा में जीता रजत-पदक

पेरिस पैरालिंपिक में योगेश कथुनिया ने आज पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। अपने पहले ही प्रयास में 42 दशमलव दो-दो मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर उन्‍होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।     पैरा-बैडमिंटन खिलाडी नितेश कुमार औ...