सितम्बर 2, 2024 9:15 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 9:15 अपराह्न

views 8

गुजरात के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई

गुजरात के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिनों में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। सूरत और भरूच जिले के लिए कल तेज बारिश की चेतावनी  जारी की गई है। दक्षिण गुजरात के तापी, नवसारी और सूरत में भी आज तेज बारिश हुई।  

सितम्बर 2, 2024 9:13 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 9:13 अपराह्न

views 8

देश में इस वर्ष खरीफ फसल की बुआई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति

देश में इस वर्ष खरीफ फसल की बुआई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह अब एक हजार 87 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में लगभग एक हजार 66 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बुआई हुई थी। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने आज खरीफ फसलों की प्रगति रिपोर्ट जारी की।   धान की बुआई...

सितम्बर 2, 2024 9:12 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 9:12 अपराह्न

views 10

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में मिशन रोजगार के अंतर्गत रोजगार मेले का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुरादाबाद में रामपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मिशन रोजगार के अंतर्गत वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन किया और करीब चार सौ करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके पहले मुरादाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में डिप्टी एसपी ...

सितम्बर 2, 2024 9:08 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 9:08 अपराह्न

views 5

जो संगठन सहयोग के माध्यम से उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है, वह देश के विकास में बड़ा योगदान देता हैः राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि जो संगठन सहयोग के माध्यम से उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है, वह देश के विकास में बड़ा योगदान देता है। वह आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी मल्टी-इंडस्ट्री ग्रुप के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रही थीं।    ...

सितम्बर 2, 2024 9:07 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 9:07 अपराह्न

views 10

राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल पलामू के एक और अभ्यर्थी की मौत

राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल पलामू के एक और अभ्यर्थी की आज मौत हो गयी। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 12 तक पहुंच गयी है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सितम्बर 2, 2024 9:05 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 9:05 अपराह्न

views 7

कुशीनगर जिले में पिछले दस दिनों से मौसम के बदले रुख ने किसानों की बढ़ाई चिंता

कुशीनगर जिले में पिछले दस दिनों से मौसम के बदले रुख ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि धान की बाली निकलने के समय अधिक तापमान से उत्पादन प्रभावित हो सकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र सेवरही के प्रभारी डाॅक्टर अशोक राय ने बताया कि धान की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए अधिकतम तापमान...

सितम्बर 2, 2024 9:04 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 9:04 अपराह्न

views 12

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में तेज बारिश जारी

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में तेज बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है। बारिश से परभणी, नांदेड़, बीड, जालना और हिंगोली जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जिससे नदियाँ उफान पर हैं, बाढ़ आ गई है और सड़कें और राजमार्ग बंद हो गए हैं।     परभणी जिल...

सितम्बर 2, 2024 8:58 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 8:58 अपराह्न

views 12

गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग के जरिये कल बीटेक की 391 सीटों पर प्रवेश लिया जायेगा

गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग के जरिये कल बीटेक की तीन सौ इक्यानबे सीटों पर प्रवेश लिया जायेगा। इनमें प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिये तीन सौ पैंतीस और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिये छप्पन सीटें उपलब्ध रहेंगीं। विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति ...

सितम्बर 2, 2024 8:47 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 8:47 अपराह्न

views 9

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हाल के दिनों में हुई मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए विभागीय मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हाल के दिनों में हुई मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए आज विभागीय मंत्री और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं को रोकने, स्थिति की मॉनिटरिंग करने और घटनाओं के बढ़ने के कारणों पर मंथन क...

सितम्बर 2, 2024 8:34 अपराह्न सितम्बर 2, 2024 8:34 अपराह्न

views 10

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की। श्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अपनी सदस्यता का नवीनीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किया। अभियान के दौरान नए सदस्य बनाए जाएंगे और पार्टी के मौजूदा सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकर...