सितम्बर 3, 2024 7:49 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:49 अपराह्न

views 6

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से 1 और मरीज की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से 1 और मरीज की मौत हो गई है। जिले में अब तक स्वाईन फ्लू से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13 मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को स्वाईन फ्लू से सतर्क रहने की अपील की है।   उन...

सितम्बर 3, 2024 7:47 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:47 अपराह्न

views 5

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज अपने झारखंड प्रवास के दौरान चतरा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने श्री साहू को झारखंड के चतरा और लातेहार जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 

सितम्बर 3, 2024 7:46 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:46 अपराह्न

views 6

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड अवधि 7 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड अवधि 7 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। आज बलौदाबाजार जिला न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी में पुलिस ने देवेन्द्र यादव की फिर से रिमांड मांगी। जिस पर कोर्ट ने उन्हें सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।   गौरतलब ...

सितम्बर 3, 2024 7:45 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:45 अपराह्न

views 3

आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने फिर से भाजपा में प्रवेश कर लिया

छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने फिर से भाजपा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने आज ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ली। सोशल मीडिया में पोस्ट कर श्री साय ने यह जानकारी साझा की। श्री साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना गौरव की बात है।   गौर...

सितम्बर 3, 2024 7:45 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:45 अपराह्न

views 8

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में सम्मानित करेंगी

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में सम्मानित करेंगी। इनमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित खेदामारा के शासकीय स्कूल की शिक्षिका के. शारदा भी शामिल हैं। के. शारदा राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाली छत्तीसगढ़ से एकमात्र शिक्षिका है। &...

सितम्बर 3, 2024 7:44 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:44 अपराह्न

views 4

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ में मौन प्रदर्शन किया

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ में मौन प्रदर्शन किया। रायपुर में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी लगाकर मौन धरना दिया।   इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि ...

सितम्बर 3, 2024 7:43 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:43 अपराह्न

views 5

छत्तीसगढ़ में आज से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू

छत्तीसगढ़ में आज से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा की अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। राज्य में इकतीस अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।  ...

सितम्बर 3, 2024 7:43 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:43 अपराह्न

views 4

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तेरह माओवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तेरह माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात माओवादियों को गंगालूर क्षेत्र से और छह अन्य माओवादियों को तर्रेम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने की है। गिरफ्...

सितम्बर 3, 2024 7:42 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:42 अपराह्न

views 7

दंतेवाड़ा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 9 वर्दीधारी माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 9 वर्दीधारी माओवादी मारे गए हैं। इनमें 6 महिला माओवादी भी शामिल हैं। सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एसएलआर, थ्री नॉट थ्री रायफल, तीन सौ पंद्रह बोर की बंदूक, बीजीएल लॉन्चर और गोला-बारूद सहित भारी मात्रा में माओवादी...

सितम्बर 3, 2024 7:41 अपराह्न सितम्बर 3, 2024 7:41 अपराह्न

views 6

बागेश्वर में राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत बाल विकास विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

बागेश्वर में राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत आज बाल विकास विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं को पोषण की जरूरत और उसकी महत्ता को लेकर जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया की पोषण माह के तहत स्कूली बच्चो को संतुलित आहार और स्थानीय खाद्य-पदार्थो क...