सितम्बर 7, 2024 8:53 पूर्वाह्न सितम्बर 7, 2024 8:53 पूर्वाह्न

views 4

तेलंगाना में इको फ्रेंडली तरीके से मनाया जा रहा है विनायक चतुर्थी का पर्व

तेलंगाना में विनायक चतुर्थी का पर्व पर्यावरण की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए मनाया जा रहा है। हैदराबाद में विशेष सामुदायिक पूजा के लिए हजारों की संख्‍या में पंडाल सजाए गए हैं। राज्‍य सरकार ने पंडालों में निशुल्क बिजली सेवा की घोषणा की है। सरकारी और निजी संस्‍थाओं ने इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी...

सितम्बर 7, 2024 8:35 पूर्वाह्न सितम्बर 7, 2024 8:35 पूर्वाह्न

views 5

मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने कल तक गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। कोंकण और गोवा में आज तेज वर्षा होगी वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कल भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तराखं...

सितम्बर 7, 2024 8:36 पूर्वाह्न सितम्बर 7, 2024 8:36 पूर्वाह्न

views 7

अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत की नितिका ने रजत पदक जीता

स्‍पेन में अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैम्पियनशिप में भारत की नितिका ने रजत पदक जीत लिया है। महिलाओं के 62 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में कल यूक्रेन की पहलवान इरयना बोंदर ने नितिका को 4-1 से हराया। पिछले वर्ष नितिका ने अंडर-20 एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग म...

सितम्बर 7, 2024 8:26 पूर्वाह्न सितम्बर 7, 2024 8:26 पूर्वाह्न

views 8

पेरिस में पैरालंपिक में भारत के होकाटो होतोज़े सेमा ने पुरुषों की शॉट पुट में कांस्य पदक जीता

पेरिस में पैरालंपिक खेलों में भारत की पदक दौड़ कल नौवें दिन भी जारी रही।  प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, वहीं होकाटो होतोज़े सेमा ने पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया, जिससे देश पदक तालिका में 17वें स्थान पर पहुंच गया। भारत के पास अब 6 स...

सितम्बर 7, 2024 1:54 अपराह्न सितम्बर 7, 2024 1:54 अपराह्न

views 2

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम

महाराष्ट्र में आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। राज्य में घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारियां जोरों पर हैं। गणेश चतुर्थी को महाराष्ट्र के सांस्कृतिक परिदृश्य में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे हर साल कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ...

सितम्बर 7, 2024 8:17 पूर्वाह्न सितम्बर 7, 2024 8:17 पूर्वाह्न

views 3

त्रिपुरा: मुख्‍यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 564 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि की घोषणा की

त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री डॉ माणिक साहा ने राज्‍य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 564 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि की घोषणा की है। इस विशेष पैकेज से हाल की बाढ़ से हुए भारी नुकसान से राज्‍य को उबरने में मदद मिलेगी। विधानसभा में कल डॉ साहा ने कहा कि बाढ़ के कारण लगभग 14 हजार 247 करोड़ रुपये के  ...

सितम्बर 7, 2024 8:12 पूर्वाह्न सितम्बर 7, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 3

बीएसएफ ने कहा- बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश सुनिश्चित करे कि उनके नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश न करें

सीमा सुरक्षा बल-बी.एस.एफ. ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश-बी.जी.बी. से बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने को कहा है। दोनों बलों ने भारत-बांग्लादेश सीमा की स्थिति पर एक बैठक की। बैठक में बी.जी.बी. ने भारतीय नागरिकों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की...

सितम्बर 7, 2024 1:42 अपराह्न सितम्बर 7, 2024 1:42 अपराह्न

views 3

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नए सैनिक स्कूल का लोकार्पण करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और चित्रकूट तथा मध्य प्रदेश के सतना के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।  श्री धनखड़ गोरखपुर में एक नये सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में आधुनिक जीवन में ऋषि परंपरा विषय पर आयो...

सितम्बर 7, 2024 1:41 अपराह्न सितम्बर 7, 2024 1:41 अपराह्न

views 12

देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्यौहार श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। लोग अपने घर में मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्‍थापित करते हैं। 10 दिन तक चलने वाले उत्सव के दौरान बप्‍पा की पूजा करत...

सितम्बर 7, 2024 7:59 पूर्वाह्न सितम्बर 7, 2024 7:59 पूर्वाह्न

views 4

यूपी के हाथरस में बस और मिनी-ट्रक की टक्कर से चार बच्चों सहित 12 लोगों की मौत, 16 घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कल एक रोडवेज बस और मिनी ट्रक के बीच टक्कर से चार बच्चों सहित 12 लोगों की मृत्‍यु हो गई। हादसे में 16 अन्य घायल हो गए। आकाशवाणी के साथ बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि हादसा राष्‍ट्रीय राजमार्ग-93 पर चंदपा थाना क्षेत्र के मीतई गांव के पास हुआ। घायलों का इलाज जिला अस्‍पताल म...